{"_id":"5ae380944f1c1b57098b6dac","slug":"donar-held-before-blood-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"3500 रुपये में एक यूनिट खून बेचते पकड़ा फर्जी डोनर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3500 रुपये में एक यूनिट खून बेचते पकड़ा फर्जी डोनर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
Donor
शहर में खून का काला कारोबार करने वालों का नेटवर्क ब्लड बैंकों से लेकर अस्पतालों तक फैला हुआ है। जिला अस्पताल में तो दलाल इस कदर हावी हैं कि बिना उनकी ‘मदद’ के ब्लड बैंक से खून मिलता ही नहीं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हरदोई के एक दलाल के पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ में रैकेट चलाने वालों की परतें खुलती चली गईं। दलाल ने दो मुख्य रैकेट संचालकों के नाम भी खोले हैं। कोतवाली में दलाल के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे डॉ. यूबी सिंह, विवेक दीक्षित और शिव कुमार ड्यूटी पर थे। शिव कुमार के मुताबिक मरीज अशोक देवी पत्नी छोटे सिंह के लिए खून की एक यूनिट की मांग आई थी। मांगपत्र लेकर विजय पुत्र नन्हे निवासी गांव दारू कुइंया थाना मतनावा जिला हरदोई आया। स्टाफ के मुताबिक जब उससे पूछताछ की गई तो वह मरीज से अपना सही रिश्ता नहीं बता सका। बातचीत में सामने आया कि उसने मरीज के घरवालों से 35 सौ रुपये में एक यूनिट खून का सौदा किया था। स्टाफ ने जिला अस्पताल के सीएमएस केएस गुप्ता को जानकारी दी। इसके बाद विजय को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जिला अस्पताल के स्टाफ ने एक खून बेचने वाले को पकड़वाया है। हमने उससे पूछताछ की है। रैकेट से जुड़े कुछ नाम विजय बता रहा हैं। उनके बारे में पड़ताल की जा रही है। - कुलदीप कुमार, सीओ प्रथम