{"_id":"1ffc07f179417f18e0ffa0a1dd293ff9","slug":"crime-hindi-news-489","type":"story","status":"publish","title_hn":" मिल मालिक की कार से 1.90 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल मालिक की कार से 1.90 लाख रुपये उड़ाए
बरेली
Updated Sun, 12 Apr 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे पर दिनदहाड़े राइस मिल मालिक की कार से 1.90 लाख रुपये समेत बैग उड़ा दिया। घटना को अंजाम देने के लिए एक अनजान बच्चे ने कारोबारी की कार के इंजन से धुआं निकलने का झांसा दिया।
शहर में राजेंद्र नगर निवासी दामोदर दास खंडेलवाल का फतेहगंज पूर्वी में राइस मिल है। दामोदर दास ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार सुबह करीब दस बजे ठेकेदार के साथ फतेहगंज पूर्वी जा रहे थे। फरीदपुर में सरन स्टोर के सामने उनकी कार का टायर पंचर हो गया। इससे ड्राइवर जितेंद्र कार खड़ी करके पहिया ठीक करने लगा। दामोदार दास और ठेकेदार कार के पास खड़े थे। वहीं कार के पास दो अनजान युवक खडे़ थे। तभी एक बच्चा दौड़ता हुआ पहुंचा और कहने लगा कि कार के इंजन से धुआं निकल रहा है। इससे ड्राइवर ने कार का बानेट उठाया और तीनों लोग देखने लगे। दामोदर दास ने मुड़कर देखा तो कार में रखा बैग और बच्चा गायब था। बैग में करीब एक लाख, 90 हजार रुपये और एटीएम कार्ड था। आसपास देखने पर बच्चे और कार के पास खड़े युवकों का कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलने पर फरीदपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मगर देर शाम तक बैग का कुछ सुराग नहीं लग सका।