फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पशु तस्करों पर मेहरबानी, ग्रामीणों पर मुकदमा

Tue, 03 Mar 2015 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 03 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
कल तक पशु तस्करों से मुठभेड़ पर वाहवाही बटोर रही सिरौली पुलिस ने अब मामले को दूसरी तरफ मोड़ दिया है। तस्करों पर कार्रवाई करने के बजाय दो सगे भाइयों समेत चार ग्रामीणों पर पशु लूटने का आरोप लगाकर एफआईआर कर डाली।
विज्ञापन

रविवार को कुछ लोग बदायूं के एक गांव की बाजार से बैल खरीदकर रामपुर ले जा रहे थे। बैलों को लेकर पृथ्वीपुर और सुनरासी के जंगलों से गुजरते वक्त ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की थी। सफल नहीं हुए तो पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद नवाबपुरा चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर दी तो तस्करों ने फायरिंग कर दी और पशु मौके पर छोड़कर भाग गए। सोमवार को थाना सिरौली में शाहबाद (रामपुर) थाना क्षेत्र के रंधोली गांव निवासी अजयपाल सिंह की ओर से पशु लूटने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें ग्राम पृथ्वीपुर के नन्हे, ब्योधन निवासी सेंठा उर्फ पिंटू, उसके भाई विपिन कुमार और सुनरासी के करूआ उर्फ धर्मपाल नामजद हैं। लोगों का आरोप है कि सिरौली पुलिस को पशु तस्करी कराने के बदले मोटी रकम मिलती है। तस्करों से मिले कुछ लोग एक हजार रुपये प्रति जोड़ी लेकर संरक्षित पशुओं को पहुंचने का काम करते हैं। सिरौली एसओ अजब सिंह यादव ने बताया कि रामपुर के लोग पशु लेकर बदायूं से लौट रहे थे, जिनसे कुछ ग्रामीणों ने बैल लूट लिए।
विज्ञापन


ठेके पर हो रही पशु तस्करी
सूत्रों के मुताबिक संरक्षित पशु तस्करी का काम ठेके पर चल रहा है। सिरौली क्षेत्र का एक कथित ठेकेदार पशुओं को बरेली जिले की सीमा के पार पहुंचाता है। इसके बदले कथित ठेकेदार को जोड़ी के हिसाब से रुपये मिलते हैं। वह सिरौली थाना पुलिस को इसका महीना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस संरक्षित पशुओं को कटवाने का काम कर रही है इसलिए दोषियों को बचाने के लिए निर्दोषों पर कार्रवाई की जाती है। पुलिस यह काम सत्ता पक्ष के एक नेता के इशारे पर कर रही है। इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा।
  धर्मपाल सिंह, आंवला विधायक

..........

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed