{"_id":"576308c94f1c1b5a7211ba17","slug":"child-crushed-by-a-vehicle-parked-beside-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे किनारे खड़े बच्चे को वाहन ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे किनारे खड़े बच्चे को वाहन ने कुचला
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे किनारे खड़े बच्चे को वाहन ने कुचला
बरेली। सीबीगंज में हाइवे किनारे खड़े एक बच्चे को वाहन ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। फतेहगंज पश्चिमी के टयूलिया निवासी गंगाचरण ने बताया कि बुधवार शाम को उनका 12 वर्षीय बेटा अभय हाइवे किनारे गांव में बच्चों संग खेल रहा था। इस दौरान अचानक एक अज्ञात वाहन उसे कुचलकर फरार हो गया। आसपास वालों ने पिता को सूचना दी। बच्चों को एंबुलेंस से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई। गंगाचरण परसाखेड़ा के प्लाईवुड कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अभय ने कक्षा पांच पास की थी।