फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aspur Gutia robbed four houses

आसपुर गौटिया के चार घरों में डाका

Wed, 10 Feb 2016 01:19 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 10 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Aspur Gutia robbed four houses
भोजीपुरा। सोमवार को आधी रात के बाद आसपुर गौटिया गांव में नकाबपोश बदमाश चार घरों से पांच लाख रुपये का जेवर और नकदी लूटकर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश जंगल से होकर भाग निकले। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश कच्छा बनियान पहने थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव आसपुर गौटिया में 12 बजे लगभग एक दर्जन बदमाशों ने सबसे पहले इसरार खान पुत्र दूल्हे खान के घर को अपना निशाना बनाया। बदमाश दीवार के रास्ते अंदर घुस गए। घर में सो रहे इसरार को परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। कुछ दिन पहले इसरार की बेटी की मंगनी हुई थी। उसकी मंगनी में आई सोने की चेन, चांदी के जेवर, घर में रखे 70 हजार की नकदी लूट ली। इसरार के घर में लूटपाट के बाद बदमाशों ने चांद खान के घर को निशाना बनाया है। चांद खान घटना के समय घर पर नहीं थे। बदमाशों ने चांद खान की मां नन्नकिया के कानों से सोने के कुंडल निकलवा कर कब्जे में ले लिए। इसके बाद कमरे में सो रही चांद खान की पत्नी जैबुलनिशा से दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, नहीं खोलने पर बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर दरवाजे में आग लगाने की धमकी दी। घबराकर जैबुलनिशा ने दरवाजा खोल दिया। बदमाशों ने कमरे में घुसते ही संदूक से 10 हजार लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने सभी को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने आलम खान के घर में घुसकर परिजनों को बंधक बना कर 50 हजार रुपये के जेवर और 5200 सौ रुपए लूटने के बाद मौसम खान के घर में घुस गए। मौसम खान के घर से बदमाश 70 हजार रुपये के जेवर और 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली। मौका पाकर मौसम खान ने किसी तरह पुलिस को सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देखते ही बदमाश जंगल के रास्ते से फरार हो गए। घटनास्थल पहुंचकर बदमाशों ने काम्बिंग शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ितों ने बताया की सभी बदमाश नकाबपोश थे और उन्होंने कच्छा बनियान पहन रखी थी। पुलिस ने इसरार खान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन बाकी की तरफ से अभी कर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुलासे को टीमें लगा दी हैं
एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि डकैती के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई हैं। क्राइम ब्रांच की टीम भी खुलासे में लगा दी है। सर्विलांस सेल की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। आसपास के सक्रिय अपराधियों की सूची बनाकर उनके बारे में छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed