फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लुटेरी दुल्हन प्रकरण- उत्तराखंड के दलालों ने एक नहीं, दो बार ठगा बरेली के दूल्हे को

लुटेरी दुल्हन प्रकरण- उत्तराखंड के दलालों ने एक नहीं, दो बार ठगा बरेली के दूल्हे को

Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन प्रकरण- उत्तराखंड के दलालों ने एक नहीं, दो बार ठगा बरेली के दूल्हे को
बरेली। उत्तराखंड के दलालों ने इज्जतनगर इलाके के युवक को शादी का झांसा देकर एक नहीं बल्कि दो बार ठगा। इस बार तो घर से माल समेटकर दुल्हन ही लापता हो गई। कार्रवाई के नाम पर इज्जतनगर पुलिस तीन दिन से उसे टहला रही है। पीड़ित कहना है कि देरी से गिरोह पुुलिस की पकड़ से दूर हो सकता है।
विज्ञापन

बीडीए कालोनी मठ लक्ष्मीपुर निवासी अरविंद कुमार अग्रवाल लाइट व डेकोरेशन का काम करते हैं। उन्होंने इज्जतनगर थाने में दी तहरीर में बताया था कि छह मार्च को हल्द्वानी के कालीचौड़ मंदिर में उत्तराखंड की युवती से उनकी शादी कराई गई। सात मार्च को दुल्हन ससुराल आई। साथ में उसकी कथित बुआ और भाभी थीं, जो लौट गईं। आठ मार्च की सुबह वह दवाई लेने निकले और जब लौटे तो पत्नी घर से गायब थी। करीब एक लाख रुपये के जेवर, कपड़े एवं कुछ नकदी भी गायब थी। शादी कराने वालों से फोन पर बात की तो जान से मारने की धमकी र्िमली। अरविंद का आरोप है कि उन्हें शादी के नाम पर एक बार पहले भी फंसाया गया। करीब पांच दलालों के इस गिरोह ने अक्तूबर में भी उनसे ठगी की थी। तब दूसरी लड़की से शादी कराने की बात कही थी। गोद भराई और तिलक में उनके करीब 80 हजार रुपये खर्च हुए। पंद्रह दिन बाद दलालों ने कहा कि घरवालों ने लड़की की शादी कहीं और कर दी है। तब से वह इन पर शादी कराने या रुपये देने का दबाव बना रहे थे। इस बार इन्होंने तीस हजार लेकर शादी कराई और फिर दुल्हन माल समेटकर फरार हो गई।
विज्ञापन


अरविंद ने तहरीर दी थी। कर्मचारी नगर चौकी प्रभारी को मामले की जांच सौंपी गई है। बिना नाम-पता तस्दीक किए शादी करने में गलती इनकी है। पुलिस सच्चाई जानने के बाद कार्रवाई जरूर करेगी। - मनोज त्यागी, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed