{"_id":"5c5c95cebdec2273a83ba17c","slug":"81549571534-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर हाईवे पर तीन हादसों में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर हाईवे पर तीन हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शाहजहांपुर हाईवे पर तीन अलग-अलग हादसों में दो लोगों ने जान गंवा दी जबकि दो घायल हुए हैं। पेशे से किसान परातासपुर निवासी बादशाह बृहस्पतिवार शाम को अपनी पत्नी रामप्यारी (26) के साथ बाइक पर रजऊ परसपुर के बाजार गए थे। वहां घर लौटते वक्त नरियावल उपमंडी के सामने ट्रक बाइक को पीछे से टक्कर मारकर भाग गया। सड़क पर गिरने से रामप्यारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस पहुंची, लेकिन एंबुलेंस आने से पहले ही रामप्यारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फतेहगंज पूर्वी से राममूर्ति मिश्रा साइकिल पर रामायण पढ़ने के बाद घर लौट रहे थे। उन्हें एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे उनका हाथ की हड्डी कई जगह से टूट गई। बेटे पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि आपातकालीन व्यवस्था 108 एंबुलेंस पर कई दफा फोन करने के बावजूद गाड़ी नहीं पहुंची। निजी वाहन की मदद से सीएचसी फिर स्टेडियम रोड के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फरीदपुर से बीसलपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई, लेकिन घायल की मौत हो चुकी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।