फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कांधरपुर में सराफ की दुकान काटी, विरोध में बाजार बंद

कांधरपुर में सराफ की दुकान काटी, विरोध में बाजार बंद

Fri, 08 Feb 2019 02:01 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
कांधरपुर में सराफ की दुकान काटी, विरोध में बाजार बंद
बरेली। शहर से सटे कैंट थानाक्षेत्र के कांधरपुर में बीती रात चोरों ने सराफ की दुकान काट डाली। वे तिजोरी तो नहीं खोल पाए पर काउंटर से करीब डेढ़ लाख के जेवर और नकदी ले गए। चोर सीसीटीवी का डीबीआर भी ले गए। पुलिस पिकेट स्थल पर चोरी से गुस्साए स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शाम के वक्त बाजार खुलवाया। अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन

शहर के रोहिली टोला निवासी गोपाल वर्मा की सराफ हैं। उनकी दुकान कांधरपुर मार्केट में है। बुधवार शाम सात बजे दुकान बंदकर वह घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने गैस कटर से दुकान से सटी गैलरी का चैनल काट दिया। इसके बाद शटर और साइड का गेट काटकर दुकान में घुस गए। कटर से तिजोरी की एक चादर भी काट दी। स्टील की दूसरी परत नहीं काट पाए। हालांकि, काउंटर से करीब दो हजार नकद और डेढ़ से दो लाख के सोने-चांदी के जेवर ले गए। सुबह नौ बजे दुकान का कर्मचारी अरुण आया तो ताले कटे देखकर गोपाल को सूचना दी। जानकारी पर इलाके के तमाम व्यापारी आ गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कांधरपुर इकाई अध्यक्ष मनोहर सिंह यादव और अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद बाजार बंदी की घोषणा कर दी। सूचना पाकर कैंट इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया तो शाम के वक्त बाजार खुला। एसपी सिटी ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

 
बरसात हुई तो नहीं आई पिकेट
चोरों ने बरसात की वजह से पसरे सन्नाटे का लाभ उठाया। इसी दुकान के सामने दूसरी दुकान के बरामदे में व्यापार मंडल की ओर से तख्त डाला गया है, जिस पर होमगार्ड आकर रात में बैठते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि रात में बरसात की वजह से होमगार्ड नहीं आए। वहीं, चीता बाइक भी दूसरे इलाकों में घूमती रही। स्टाफ की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed