फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छह दिन से लापता किसान का शव नदी में मिला

छह दिन से लापता किसान का शव नदी में मिला

Fri, 30 Nov 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
छह दिन से लापता किसान का शव नदी में मिला
बिथरी चैनपुर/बरेली। बिथरी थाने के बिचपुरी गांव से छह दिन से लापता किसान हरिशंकर का शव नकटिया नदी में उतराता मिला। गले में मछली का जाल फंसा होने से हत्या का संदेह जताया गया हैै। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिचपुरी के 45 वर्षीय हरिशंकर 24 नवंबर को मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। गुरुवार सुबह उनका शव नकटिया नदी में उनका शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि हरिशंकर की पत्नी भाग्यवती की 15 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद हरिशंकर ने तलाकशुदा सलहज शांति देवी से शादी कर ली थी। भाग्यवती से हरिशंकर का पुत्र मनोज और उसकी पत्नी राजवती है तो शांति के पहले पति से हुए बच्चों विजयपाल, हरदयाल और तारावती को भी हरिशंकर ने पड़ोस में घर बनाकर बसा लिया था। राजवती ने पति मनोज समेत इन सभी पर दहेज उत्पीड़न का केस कर रखा था। उसे डर था कि ससुर के बाद संपत्ति बंट जाएगी। 15 दिन पहले राजवती ने शर्त रखी कि वह हरिशंकर की 11 बीघा जमीन नाम होने पर केस वापस ले लेगी। 20 नवंबर को हरिशंकर ने जमीन बहू-बेटे के नाम कर दी तो राजवती मायके से आ गई। चार दिन बाद हरिशंकर के गायब होने को ग्रामीण इसी पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शायद नदी में खड़े होकर जाल डालते वक्त हरिशंकर खुद उसमें फंस गए और फिर डूब गए। मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed