फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तड़के निकलेगा माफिया अतीक का काफिला

तड़के निकलेगा माफिया अतीक का काफिला

Wed, 16 Jan 2019 02:03 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
तड़के निकलेगा माफिया अतीक का काफिला
बरेली। लखनऊ में पेशी के लिए माफिया अतीक अहमद का काफिला तड़के जिला जेल से कूच करेगा। एसएसपी मुनिराज जी. ने माफिया की रूट सुरक्षा के लिए एक सीओ की अगुवाई में एक इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और बीस कांस्टेबल को लगाया है। आरआई को भी पत्र जारी कर दिया गया है। फिलहाल माफिया की गाड़ियां हाईवे से होकर जाएंगी या लिंक रोड से, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

देवरिया से ट्रांसफर होकर बरेली जिला जेल आए माफिया अतीक अहमद को एक पुराने केस में 16 जनवरी को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के सामने पेश किया जाना है। जिला जेल में तलबी आने के बाद जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा ने एसएसपी मुनिराज जी. और डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को पत्र लिखकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है। इसकी वजह अतीक अहमद के गुर्गे हैं जो उसके मूवमेंट के दौरान भी आसपास कुछ दूरी बनाकर चलते रहते हैं। इससे हमेशा खतरा बना रहता है। यही वजह है कि अतीक अहमद के जेल से निकलने के साथ ही प्रशासन की नींद भी उड़ जाती है। सुरक्षा कारणों से इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 जनवरी को एक केस की सुनवाई टाली जा चुकी है।
विज्ञापन


पर्याप्त पुलिस बल दिया गया है। वज्र गाड़ी के साथ दो अतिरिक्त गाड़ियां दी गई है। सुरक्षा को लेकर हमने पहले ही मंथन कर लिया है। - मुनिराज जी., एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed