फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कामयाब छात्र बढ़ाएंगे विवि की शान

कामयाब छात्र बढ़ाएंगे विवि की शान

Mon, 14 Jan 2019 01:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
कामयाब छात्र बढ़ाएंगे विवि की शान
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, एमबीए, एमएससी की पढ़ाई करने वाले तमाम छात्र देश विदेश में कामयाबी की बुलंदी छू रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय के पास इन तमाम छात्रों की जानकारी तक नहीं है। इनको जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय में अब तक अधिकारिक एल्युमनी एसोसिएशन तक नहीं है। अब विश्वविद्यालय ने अधिकारिक एल्युमनी एसोसिएशन बनाकर अलग पहचान बनाने वाले इन छात्रों को जोड़ने की मुहिम शुरू की है। इंजीनियरिंग और एमबीए विभाग के शिक्षकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

पिछले साल से विश्वविद्यालय ने स्थापना दिवस पर पुरातन छात्रों को सम्मानित करने की शुरुआत की है, मगर विवि के पास इन छात्रों का डाटा नहीं है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी हो या फिर बीसीसीआई के चेयरमैन राहुल जौहरी, कई हस्तियां विश्वविद्यालय या इससे संबद्ध कॉलेजों से पढ़ी हैं। इनको अधिकारिक तौर पर जोड़ने की आज तक पहल नहीं हुई। इंजीनियरिंग के ही कई छात्र अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया में आईटी कंपनियों में जॉब कर रहे हैं। अब इन सबको जोड़ने की पहल हुई है। पिछले दिनों इंटर्नल क्वालिटी अस्सूरेंस सेल (आईक्यूएसी) की बैठक में आधिकारिक एल्युमनी एसोसिएशन बनाने पर सहमति बनी। अब शिक्षकों का ग्रुप पुराने छात्रों और सोशल मीडिया की मदद से ऐसे छात्रों का डाटा जुटाने में लग गया है। आगामी फाउंडेशन डे से पहले एसोसिएशन तैयार हो जाएगी। इसका कोआर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारिक एल्युमनी एसोसिएशन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed