{"_id":"5ca90698bdec2276d05c13d2","slug":"31554581144-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी प्रेमी के साथ उसके ननिहाल में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज बस अड्डे के पास से कुछ दिन पहले लापता हुई किशोरी प्रेमी संग उसके ननिहाल में रहती मिली। किशोरी के एक परिचित ने एक युवक पर किशोरी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी 22 मार्च को रोडवेज बाजार से अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के पिता के मुताबिक वह सामान लेने बाजार गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो उसे ढूंढना शुरू किया। पूछताछ में पता चला कि उसका एक दोस्त राजा अपने चाचा कमल की मदद से उसे बहला फुसला कर कहीं ले गया। पुलिस के मुताबिक वह राजा के साथ संजयनगर स्थित उसके ननिहाल में रह रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, अभी तो किशोरी के घर से कोई उससे मिलने नहीं आया। कुतुबखाना चौकी इंचार्ज चमन गिरी ने बताया कि किशोरी के परिवार में सिर्फ उसके पिता हैं। जो शराब पीने के आदी हैं। तहरीर भी उसके एक परिचित ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।