Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband accused of murder confesses to the crime in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: हत्यारोपी पति बोला- पत्नी कहना नहीं मानती थी, इसलिए मार डाला; तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

Wed, 04 Nov 2026 12:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Nov 2026 12:31 PM IST
सार

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में प्रेम विवाह के तीन साल बाद युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से दबोचा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। 

विज्ञापन
Husband accused of murder confesses to the crime in Shahjahanpur
रेशमा का फाइल फोटो, आरोपी शिवम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में तीन साल पहले मोबाइल फोन के जरिये शुरू हुआ प्रेम, जाति की दीवार तोड़कर शादी की और फिर घरेलू विवाद में खूनी अंत। हत्यारोपी शिवम वर्मा ने पुलिस को बताया कि पत्नी रेशमा उसका कहना नहीं मानती थी। अब उसके पास कोई और चारा नहीं रह गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि वह पत्नी की हत्या के इरादे से ही उसे मायके से लेकर आया था।

विज्ञापन


निगोही थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में मंगलवार को शिवम ने अपनी पत्नी रेशमा मौर्या की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी हाथ में तमंचा लेकर काफी देर तक आंगन में खड़ा रहा। ग्रामीण तमंचा देखकर उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर पहुंचे दरोगा ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में शिवम ने पत्नी की हत्या की वजह बताते हुए कहा कि वह उसका कहना नहीं मानती थी और हर बात उसके विपरीत करती थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

शिवम सुल्तानपुर में कंबाइन चलाता था। वह 40 दिन बाद सोमवार रात ही घर आया था। उसने मायके से आने के लिए पत्नी रेशमा को फोन कर कहा था। रेशमा नहीं आई तो सुबह वह पत्नी के पास पहुंच गया। पूर्वाह्न 11 बजे उसे लेकर घर आ गया। इसके बाद कमरे के अंदर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। शिवम ने तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण शिवम के घर पहुंचे तो कमरे में रेशमा खून से लथपथ पड़ी थी।

विज्ञापन

आरोपी और उसके परिजनों पर रिपोर्ट 
इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और शिवम को पकड़ लिया। रेशमा की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां अर्चना, बहन प्रिया और भाई राजू का रो-रोकर बुरा हाल गया। वारदात के बाद आरोपी के परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मृतका के भाई राजू की तहरीर पर शिवम, उसके पिता शिशुपाल, मां मुन्नी देवी, भाई विपिन और बहन निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

12वीं की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी रेशमा 
रेशमा क्षेत्र के ब्रजलाल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। वह पढ़ाई जारी रखना चाहती थी और इस साल बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी। भाई राजू का आरोप है कि पिछले साल शिवम ने उसे परीक्षा नहीं देने दी। उसने बताया कि शिवम उसकी बहन के साथ लगातार मारपीट करता था। शिवम के परिवार के लोग भी अंतरजातीय शादी से खुश नहीं थे। रेशमा की पढ़ाई पूरी करने की इच्छा भी विवाद का कारण बनती थी।

चार महीने पहले थाने में हुआ था समझौता
शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। करीब चार महीने पहले मामला थाने पहुंचा था। पंचायत के बाद दोनों के बीच समझौता कराया गया था, लेकिन इसके बाद भी विवाद और प्रताड़ना नहीं रुकी। तंग आकर रेशमा करीब 20 दिन पहले मायके चली गई थी। मंगलवार को शिवम उसे मनाकर वापस घर लाया था। विदाई के कुछ घंटे बाद ही दोनों के बीच विवाद हुआ और रेशमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed