Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Armed youths attack family with swords in Jalandhar couple and two children critically injured

जालंधर: हथियारबंद युवकों ने परिवार पर तलवारों से किया हमला, दंपती और दो बच्चे गंभीर; पड़ोसन पर आरोप

Wed, 04 Nov 2026 01:55 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Wed, 04 Nov 2026 01:55 PM IST
सार

पीड़ित परिवार ने अपनी पड़ोसी महिला नीलम सोढ़ी पर हमलावरों को भेजने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि वे आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं और पिछला चुनाव भी लड़ चुके हैं, जबकि आरोपी महिला भाजपा से संबंधित है। 

विज्ञापन
Armed youths attack family with swords in Jalandhar couple and two children critically injured
जानकारी देते पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के रामनगर (फाटक के पास) इलाके में मंगलवार रात करीब 11 बजे उस समय दहशत फैल गई, जब कथित तौर पर 15 हथियारबंद युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तलवारों से परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में पिता, मां, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


हमलावरों ने गली में खड़ी गाड़ियों और एक थार को भी निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की। पीड़ित महिला के मुताबिक, घटना के समय उनके पति और बेटा घर पहुंचे ही थे कि पीछे से कुछ युवक गाली-गलौज करते हुए वहां आ गए। परिवार के सदस्य जब बाहर निकले तो आरोपियों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां और बेटी को भी हमलावरों ने पीटा और घसीटा। 
विज्ञापन




परिवार के सदस्यों ने सिर पर वार रोकने के लिए हाथ आगे किए, जिससे उनके सिर, हाथ और कंधों पर चोटें आईं। पीड़ित परिवार ने अपनी पड़ोसी महिला नीलम सोढ़ी पर हमलावरों को भेजने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि वे आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं और पिछला चुनाव भी लड़ चुके हैं, जबकि आरोपी महिला भाजपा से संबंधित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों का आरोप है कि चुनावी और राजनीतिक रंजिश के चलते महिला ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर युवकों को उनके पीछे भेजा। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट होगी। हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। थाना नंबर-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed