फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पति सऊदी गया तो पत्नी ने फंदे पर लटककर दी जान

पति सऊदी गया तो पत्नी ने फंदे पर लटककर दी जान

Wed, 30 May 2018 06:32 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
पति सऊदी गया तो पत्नी ने फंदे पर लटककर दी जान
पति के सऊदी अरब में नौकरी करने चले जाने के बाद अवसादग्रस्त पत्नी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। युवती के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हो गई। इसके बाद न मायके वालों ने पुलिस को कोई तहरीर दी, न ससुराल वालों ने।
विज्ञापन

गांव तिलियापुर मेें वली मोहम्मद के बेटे आरिफ की दो साल पहले घुंशा गांव के हनीश खां की बेटी हसीन से निकाह हुआ था। कुछ महीनों बाद दहेज को लेकर ससुराल में कलह शुरू हो गई। इसी बीच पति आरिफ ड्राइवर की नौकरी करने सऊदी अरब चला गया। पत्नी हसीन घर की पहली मंजिल पर रहती थी जबकि अन्य परिजन नीचे रहते हैं। सोमवार सुबह सहरी के समय जब ससुर वली मोहम्मद हसीन को जगाने गए तो कमरे में उसकी फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। परिजनों ने शव को फं दे से नीचे उतारा और ग्राम प्रधान और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय अशोक मीना ने फील्ड यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया। वहीं मृतका के मायके के लोगों के आने के बाद हंगामा शुरू हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हसीन की हत्या करके शव को फं दे पर लटकाया गया है। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हसीन की खुदकुशी की पुष्टि होने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed