फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रुहेलखंड विश्वविद्यालय फिर शर्मसार : नशे में धुत कर्मचारी के बेटे ने एमएससी छात्रा से छेड़खानी

रुहेलखंड विश्वविद्यालय फिर शर्मसार : नशे में धुत कर्मचारी के बेटे ने एमएससी छात्रा से छेड़खानी

Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय फिर शर्मसार : नशे में धुत कर्मचारी के बेटे ने एमएससी छात्रा से छेड़खानी

विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय एक बार फिर शर्मसार हो गया। एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी के बेटे ने सरेराह छेड़खानी की। वह विश्वविद्यालय में एमबीए का छात्र है। विरोध करने पर उसने छात्रा को उठा ले जाने की धमकी दी। इतना ही नहीं जब छात्रा ने एक सुरक्षा गार्ड से मदद मांगी तो उसने आरोपी की तरफदारी करते हुए छात्रा को अपशब्द कहे। मौके पर मौजूद छात्रों ने किसी तरह छात्रा ने बचाया। आरोपी छात्र को पकड़ना चाहा तो वह भाग निकला। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। कुलपति का घेराव किया। कुलपति ने छात्र और गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है। उसके बाद छात्र शांत हुए।
एमएससी प्र्रथम की छात्रा के साथ कुछ दिन पहले भी एमबीए के छात्र ने छेड़छाड़ की थी। वह उससे मोबाइल नंबर मांग रहा था। कई बार उसका पीछा हॉस्टल तक किया। कई बार उसका रास्ता भी रोका। आरोपी छात्र का पिता विश्वविद्यालय में ही कर्मचारी है और कुलपति का करीबी बताया जाता है। यही वजह रही कि छात्र के हौसले इतने बुलंद हुए कि प्रशासनिक भवन के सामने ही छात्रा को रोक लिया। घटना गुरुवार अपराह्न साढ़े तीन बजे की है। स्कूटी लगाकर वह छात्रा को अपने साथ ले जाना चाह रहा था। पहले उससे मोबाइल नंबर मांगा बाद में उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया, लेकिन नशे में धुत आरोपी हरकत से बाज नहीं आया। छात्रा रोते हुए सुरक्षा गार्ड से मदद मांगने पहुंची, लेकिन गार्ड ने उल्टा उसे ही अपशब्द बोले। शुक्र रहा कि मौके पर कुछ छात्र मौजूद थे तो उन्होंने छात्रा को बचाया। आरोपी छात्र को पकड़ना चाहा तो वह स्कूटी लेकर भाग गया। एबीवीपी के महानगर मंत्री गौरव यादव संगठन और बाकी छात्रों को लेकर कुलपति कार्यालय पहुंचे। चीफ प्रॉक्टर से उनकी नोकझोंक भी हो गई। बाद में कुलपति बाहर आए। छात्रा ने लिखित में छात्र और गार्ड के खिलाफ शिकायत दी। कुलपति ने दोनों पर एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। एबीवीपी के गौरव यादव ने कहा कि अगर दोनों पर शुक्रवार तक कार्रवाई नहीं होती है तो विश्वविद्यालय में आंदोलन किया जाएगा। ऐसे लोगों को विश्वविद्यालय से बाहर का रास्ता दिखाया जाए जो छात्राओं का सम्मान नहीं करते।
विज्ञापन


छात्रा का वीडियो भी बनाया है
छात्रा ने कुलपति को दिए शिकायती पत्र में कहा कि छात्र ने उसका वीडियो भी बनाया है। वीडियो बनाकर धमका रहा था। कई बार उसे परेशान कर चुका है। घटना के बाद छात्रा इतना डर गई कि महिला गार्ड के साथ उसे हॉस्टल तक भेजा गया। कुलपति ने आश्वासन दिया कि छात्रा को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल से क्लास तक आने में लगता है डर
सहपाठियों का माने तो छात्रा इतनी घबरा गई कि वह हॉस्टल से विभाग तक आने में डरती थी। छात्र कई बार उसके साथ बदतमीजी कर चुका है। छात्रा कई बार रोई भी, लेकिन छात्र ने उसको पीछा नहीं छोड़ा। क्लास लेकर हॉस्टल तक पीछा करता था। कई बार उससे कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह जबरदस्ती करेगा। उसको हॉस्टल में नहीं रहने देगा। फेल करा देगा। छात्र चुप रही, लेकिन गुरुवार को बात इतनी बढ़ गई कि छात्रा चुप नहीं रह सकी।

कैंपस में कई बार छात्राएं हो चुकी हैं छेड़छाड़ की शिकार
यह पहला मामला नहीं है जब विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रा छेड़छाड़ का शिकार हुई हो। इससे पहले भी तमाम मामले हो चुके हैं। कुछ में कार्रवाइयां हुई तो कुछ में जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। एलएलएम की छात्रा के साथ उसके सहपाठी ने ही छेड़छाड़ की थी। बाद में छात्र को एक साल के लिए डिबार किया। पिछले साल इंजीनियरिंग छात्रा का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था जिसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले विश्वविद्यालय के गेट पर, होली के मौके पर कुछ छात्राओं पर अश्लील शायरी की गई थी। पिछले दो साल में आठ मामले हो चुके हैं। एक छात्रा पर हमला तक हो गया था। यूजीसी के ग्रीवांस सेल में विश्वविद्यालय के नाम 57 मामले दर्ज हैं जिनपर कार्रवाई नहीं हुई।



‘छात्रा ने एक छात्र और सुरक्षा गार्ड को लेकर शिकायत की है। विश्वविद्यालय इस तरह की हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मामले की जांच कराकर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।’
-प्रोफेसर अनिल शुक्ल, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed