फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दूल्हा 35 साल दुल्हन 12 साल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा को हिरासत मे लिया

दूल्हा 35 साल दुल्हन 12 साल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा को हिरासत मे लिया

Fri, 29 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दूल्हा 35 साल दुल्हन 12 साल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा को हिरासत मे लिया
तिगुना दूल्हा देख नन्हीं दुल्हन चिल्लाई तो पुलिस आई
विज्ञापन

चारपाई के नीचे छिपी दुल्हन को जबरन निकालने पर मचा हंगामा

- दादा ने शादी तय की तो चूहे मार दवा भी पी थी

अमर उजाला ब्यूरो
शीशगढ़। पड़ोसियों की सजगता से एक बालिका वधू बनने से बच गई। महज 12 साल की बच्ची का विवाह 35 साल के व्यक्ति से होने जा रहा था। बच्ची चारपाई के नीचे घुस गई और जबरन निकालने पर चिल्लाई तो पड़ोसी पहुंच गए। उन्हें जब इस बेजोड़ विवाह का पता चला तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शादी रुकवाकर दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
कस्बे के मोहल्ला भमसेन की किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हरिद्वारी लाल उसकी माता सुनीता को बंगाल से लाए थे। पिता की एक साल पहले मौत हो चुकी है। अब वह अपनी मां और दादा दीनदयाल के साथ रहती है। उसके दादा ने उसका रिश्ता उससे बिना पूछे थाना शाही के गांव अमोर निवासी छोटे लाल के बेटे 35 वर्षीय नन्हें के साथ तय कर दिया। जब इसका उसे पता चला तो उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा पी ली, लेकिन घर वालों ने आननफानन उल्टी करवा दी और वह बच गई।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर दूल्हा नन्हें कुछ बारातियों के साथ एक गाड़ी से किशोरी के घर पहुंचा। घर में शादी की तैयारियां पूरी थी। पूड़ी-पकवान भी बन रहे थे। शादी की तैयारी देख किशोरी डर से चारपाई के नीचे घुस गई। घर वालों ने काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं निकली। उसका शोर सुनकर मोहल्ले में भी हल्ला मच गया और किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को चारपाई के नीचे से निकाला तो उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। उधर, दूल्हा के पिता ने बताया कि वह शादी करने नहीं रिश्ता करने आए थे। शादी तीन साल बाद होनी है। वहीं मोहल्ला वालों का कहना है कि शादी की पूरी तैयारी थी। यह लोग कपड़ा व जेवर भी यह लोग लेकर आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट--
दूल्हे का 151 में चालान किया जा रहा है। लड़की के घरवालों को भी हिदायत दी गई है कि वह बालिग होने तक लड़की की शादी न कराएं। - रकम पाल सिंह, एसओ शीशगढ़

कोट--
दूल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले पर जांच की जा रही है। पुुलिस को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed