फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चार नामजद समेत 40 अज्ञात पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज

चार नामजद समेत 40 अज्ञात पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Jun 2018 05:24 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
चार नामजद समेत 40 अज्ञात पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
चार नामजद समेत 40 अज्ञात पर बलवा की रिपोर्ट दर्ज
भाजपा नगर अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
भाजपा कार्यालय पर ऑटो चालकों से हुए विवाद का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। भाजपा जिला कार्यालय पर ऑटो चालकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार को विवाद हो गया था। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नगर अध्यक्ष की तहरीर पर चार लोगों को नामजद कर 40 अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

शुक्रवार को पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर दबंगों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट की थी। उससे 20 रुपये छीने गए थे। इससे नाराज ऑटो चालक शनिवार को हड़ताल पर चले गए थे। ऑटो चालकों ने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ऑटो चालकों के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी। दोनों के बीच लाठी-डंडे निकल आए थे। इस मामले में मोहल्ला संकटा देवी निवासी भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील बाथम ने रविवार की शाम कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने कहा है कि वह भाजपा कार्यालय पर थे। दोपहर में टेंपो यूनियन के महेवागंज निवासी मुन्ना, असलम, देवकली रोड निवासी यामीन और बंगलादेश निवासी गटरू अपने 30-40 साथियों के साथ आ धमके और अपशब्द कहने लगे। इसी बीच शहर विधायक योगेश वर्मा, रामजी मौर्य और बजरंग शर्मा आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अपराध श्याम नरायान सिंह ने बताया कि भाजपा नगर अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, धमकी देने आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed