फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मासूम बच्ची की पिकअप से मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

मासूम बच्ची की पिकअप से मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Sat, 10 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची की पिकअप से मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
मासूम की पिकअप से मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

सोरांव इलाके के मोहम्मदपुर गांव में गुरुवार को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सोरंाव।
घर के सामने खेलते समय तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत के मामले को लेकर आक्रोशित मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद लाश मिलने के बाद शास्त्रीनगर तिराहे पर लाश रख शुक्रवार को जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने लाश को दफन किया। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी।

बतादें कि गुरूवार सायंकाल पिकअप की चपेट में आकर घर के सामने खेल रही डोमनीमऊ मोहम्मदपुर नौगवां निवासी मेराज की पुत्री फिजा (3) पुत्री मेराज को गांव की एक पिकअप की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी थी। मामले को लेकर मृतका के दादा नूर मोहम्मद के तहरीर पर गांव के ही दीपचंद, रूपचंद व अन्य के खिलाफ सोरांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए लाश को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पीड़ित परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा धमकी देकर मामले में समझौता किए जाने का दबाव बनाया गया। जिससे आक्रोशित मृतक के परिजन शुक्रवार को पीएम के बाद शव को सोरंाव-शास्त्रीनगर तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की खबर जब सोरांव पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर एक घंटे बाद पहुंची। आक्रोशित परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग करने लगे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए आक्र्रोशित लोगों को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया। जाम की खबर मिलते ही आनन-फानन में सीओ सोरांव जितेंद्र गिरी के साथ एडीएम जी एन शुक्ल मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मामले में संजीदगी दिखाते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया गया। और पीडित के आरोप की जांच की जा रही है।
---जितेंद्र गिरी, सीओ सोरांव,
फोटो परिच्य--03--सड़क पर लाश रख चक्काजाम करते लोग
04--आक्रोशित लोगों को समझाते -बुझाते पुलिस कर्मी
05--मामले को गंभीरता से लेने बाद पहुंची सीओ जितेन्द्र गिरि व सीआरओ जीएल शुक्ल,
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed