फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   थाने के बाहर से अगवा करने की कोशिश करने वाला निजाम फरार

थाने के बाहर से अगवा करने की कोशिश करने वाला निजाम फरार

Tue, 03 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर से अगवा करने की कोशिश करने वाला निजाम फरार
विजय बनकर युवती को झांसा देना वाला निजाम फरार
विज्ञापन

पुलिस ने संजयनगर और भमोरा के बिजुरिया में दी दबिशें
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पति से अलग रहकर जागरण में भजन गाने वाली एक महिला को विजय बनकर अपने प्यार में फंसाने वाला निजाम थाने के बाहर से उसे अगवा करने की कोशिश करने के बाद से फरार है। सोमवार को पुलिस ने संजयनगर और भमोरा के बिजुरिया गांव में उसके घरों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।
विजय बनकर प्यार में फंसाने वाले शख्स पर जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो उसका असली नाम निजाम सामने आया था। आरोप है कि उसने पीड़िता को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भागकर युवती अपनी मां के पास पहुंची। रविवार को कचहरी में वकील से मिलने के बाद जब युवती अपनी मां के साथ प्रेमनगर थाने जा रही थी तो निजाम ने अपने दोस्तों की मदद से उसे अगवा करने की कोशिश की। प्रेमनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि जल्द निजाम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पति से सेटिंग करने पहुंचे युवकों के खिलाफ रिपोर्ट
पीड़िता का पति सुभाषनगर में रहता है। सोमवार को उसके घर पर तीन युवक पहुंचे। जालसाजों ने खुद को पत्रकार बताकर थाने में ढाई लाख रुपये में सेटिंग कराने का झांसा दिया। आश्वासन दिया कि उसका नाम एफआईआर से निकलवा दिया जाएगा, लेकिन उसने परिवार वालों की मदद से उन्हें पीट दिया और उनमें से एक दीपक शर्मा निवासी खलीलपुर को पुलिस को सौंप दिया।सुभाषनगर थाने में दीपक शर्मा, अनूप रायजादा के अलावा एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed