फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man drowned in deep water at Devkali Tirtha and died

लखीमपुर खीरी: देवकली तीर्थ में डूबने से युवक की मौत, ट्यूब पर बैठकर नहाना पड़ा भारी

Tue, 25 Aug 2026 03:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 25 Aug 2026 03:50 PM IST
सार

देवकली तीर्थ में सेामवार-रविवार की दरम्यानी रात ट्यूब पर बैठकर स्नान कर रहे फत्तेपुर सैधरी निवासी विशाल की डूबने से मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई विवेक और दोस्तों रवि व कुनाल के साथ बाबा देवेश्वर नाथ का जलाभिषेक और स्नान करने पहुंचा था।

विज्ञापन
A young man drowned in deep water at Devkali Tirtha and died
मृतक विशाल की फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फरधान स्थित देवकली तीर्थ में सोमवार को स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से फत्तेपुर सैधरी निवासी विशाल (20) की मौत हो गई। वह चार-पांच दोस्तों के साथ बाबा देवेश्वर नाथ मंदिर में पूजा करने आया था।

विज्ञापन

 
सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि गहराई को देखते हुए रस्सी बांधकर एक सीमा से आगे जाकर स्नान करने पर रोक लगाई गई है। पुजारी सुमेर गिरि ने विशाल को रस्सी के आगे जाने से मना किया था। पुजारी के हटते ही वह अंदर चला गया। 
विज्ञापन


पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सतपाल और दो-तीन तैराक पानी में उतरे और विशाल को बाहर निकाला। पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ओयल भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूब पर बैठकर नहाना पड़ा भारी
बताया गया कि रात करीब दो बजे विशाल अपने दोस्तों के साथ घाट किनारे पड़ी ट्यूब लेकर पानी में उतरा था। चारों एक ही ट्यूब पर बैठे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से विशाल गहरे पानी में गिर गया। शोर सुनकर घाट पर तैनात सिपाही सतपाल सिंह और दो-तीन स्थानीय तैराक पानी में कूदे। काफी मशक्कत के बाद विशाल को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

तीर्थ में जलस्तर अधिक होने के कारण मंदिर कमेटी और पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। रस्सी बांधकर ट्यूब भी डाले गए थे। पुलिसकर्मियों के हटने के बाद चारों पानी में उतरे थे। विशाल मजदूर राजकुमार का बड़ा बेटा था। वह पढ़ाई के साथ पिता के काम में हाथ बंटाता था। छोटे भाई विवेक को पढ़ाकर अफसर बनाने का उसका सपना था। विवेक ने बताया, भैया कहते थे, मैं नहीं पढ़ पाया तो क्या, तुझे पढ़ाकर बड़ा अफसर बनाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed