फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Encounter between police and criminals in Chatra; member of Rahul Dubey gang injured.

Jharkhand: चतरा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 08:26 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 08:26 AM IST
सार

झारखंड के चतरा जिले में मंगलवार सुबह पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का अपराधी विकास कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Encounter between police and criminals in Chatra; member of Rahul Dubey gang injured.
घायल अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के चतरा जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार सुबह टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का एक अपराधी विकास कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल विकास को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने शुरू की फायरिंग

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई में टंडवा और पिपरवार थाना की संयुक्त पुलिस टीम शामिल थी। पुलिस राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों की तलाश में लगातार अभियान चला रही थी।

विज्ञापन

एसपी के मुताबिक, हाल ही में कोयलांचल क्षेत्र में एक निजी कार्य एजेंसी के कार्यालय में हुई अंधाधुंध फायरिंग के बाद से गिरोह के अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई थी। इसी क्रम में टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की

पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ अपराधी टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और सर्च अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख अपराधियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान अपराधी विकास कुमार के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया।

अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य अपराधी फरार

मुठभेड़ के दौरान विकास कुमार के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में इलाके में लगातार सर्च अभियान चला रही है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
घायल विकास कुमार को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

दो दिन पहले कंपनी के कार्यालय में हुई थी करीब 20 राउंड फायरिंग

गौरतलब है कि दो दिन पहले राहुल दुबे गिरोह के चार बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने चंद्रगुप्त कोल परियोजना स्थित सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय में घुसकर करीब 20 राउंड फायरिंग की थी।
इस गोलीबारी में ड्यूटी पर तैनात एसआईएस प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था। वारदात के बाद अपराधियों ने मौके पर एक हस्तलिखित पर्चा छोड़ा था, जिसमें उन्होंने घटना की जिम्मेदारी भी ली थी।

मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे एसपी

इसी घटना के बाद से पुलिस राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चला रही थी। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद चतरा एसपी अनिमेष नैथानी वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
फिलहाल सीमावर्ती इलाके में सर्च अभियान जारी है। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed