फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jairam mahato barwadda police station dispute dhanbad fir jlkm mla

झारखंड: जयराम महतो की बढ़ीं मुश्किलें, विधायक समेत 10 पर FIR, 40 अज्ञात आरोपी; CCTV खंगाल रही पुलिस

Tue, 25 Aug 2026 03:01 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 03:01 PM IST
सार

धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में हुए विवाद के मामले में जेएलकेएम विधायक जयराम महतो समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन
jairam mahato barwadda police station dispute dhanbad fir jlkm mla
विधायक जयराम महतो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में कपड़े उतारने गई महिला को सांप ने डंसामीडिया की सुर्खियों में रहने वाले जेएलकेएम विधायक जयराम महतो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने विधायक जयराम महतो समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा 40 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने थाना परिसर में भीड़ जुटाने, हंगामा करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया लाइव के बाद थाना परिसर में जुटी भीड़

पुलिस के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया लाइव के जरिए हिरासत में लिए गए गणेश दास की पिटाई की अफवाह फैलाई गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग बरवाअड्डा थाना परिसर में जुट गए। इस दौरान हंगामा हुआ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने की बात सामने आई। इसी मामले में पुलिस ने जयराम महतो समेत 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि 40 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


CCTV फुटेज से जुटाए जा रहे साक्ष्य

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के दौरान मौजूद लोगों की पहचान की जा सके और पूरे विवाद में उनकी भूमिका का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर प्राथमिकी में अन्य लोगों के नाम भी जोड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम महतो के खिलाफ पहले भी दर्ज हो चुकी है FIR

बरवाअड्डा थाना विवाद में जयराम महतो के खिलाफ यह पहली प्राथमिकी नहीं है। इससे पहले मुखिया यशोदा देवी के पुत्र की शिकायत पर भी जयराम महतो समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। वहीं, विधायक जयराम महतो की शिकायत पर भी एक अलग प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस तरह बरवाअड्डा थाना विवाद में लगातार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला अब राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर तूल पकड़ता जा रहा है।


विरोधियों ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल

घटना को लेकर जयराम महतो के विरोधियों ने इसकी निंदा की है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। विरोधियों ने थाना प्रभारी को खुलेआम फोन पर धमकाने या गाली-गलौज करने जैसे आरोपों से बचने की भी बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरवाअड्डा थाना विवाद में किसकी क्या भूमिका रही और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed