{"_id":"5c97e4d1bdec22140a175493","slug":"191553458385-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल के मासूम ने रंग डाला तो महिला ने पीट दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोतवाली के किशोर बाजार निवासी एक महिला के चार साल के बेटे ने शुक्रवार दोपहर होली खेलते वक्त गलती से उनकी पड़ोसी वर्षी देवी पर रंग डाल दिया। महिला के माफी मांगने के बावजूद वर्षा और उसके बेटों दीपक और गणेश ने सारी हदें पार कर दीं। मासूम बच्चे को पीट दिया। गाली-गलौच भी की। महिला की बेटी बीचबचाव करने आई तो दीपक और गणेश ने उसके साथ अभद्रता की। उसके कपड़े फाड़ने की भी कोशिश की। देर रात दोनों ने उनके दरवाजे पर लातें मारते हुए बेटी के अपहरण की धमकी दी। वहीं, बृहस्पतिवार को बिहारीपुर कसगरान निवासी विपुल रस्तोगी पर बड़ी बमनपुरी निवासी सुमित ने एक थैली में भरकर कीचड़ फेंक दिया। विरोध करने पर मनी रस्तोगी, उमंग रस्तोगी, विशेष रस्तोगी उर्फ वस्सी, तनु रस्तोगी और मनु रस्तोगी मारपीट की। उनकी पत्नी से भी मारपीट की। दोनों मामलों में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।