फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Top carat loot case:Two jewellers arrested from Tilhar

टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम लूटकांड: तिलहर के दो सराफ गिरफ्तार, 16 लाख के जेवर बरामद

Sun, 12 Aug 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 12 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Top carat loot case:Two jewellers arrested from Tilhar
arrested
टॉप कैरेट शोरूम से दिनदहाड़े हुई एक करोड़ के जेवरात लूटने के मामले में रिमांड पर लिए गए मनोज वाल्मीकि की निशानदेही पर बारादरी पुलिस ने तिलहर (शाहजहांपुर) के दो सराफा व्यापारियों को गिरफ्तार कर 16 लाख रुपये के जेवर बरामद कर लिये। जेवर खरीदने वाले तिलहर के ही एक अन्य सराफ की पुलिस अभी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों पीलीभीत बाईपास पर दिनदहाड़े टॉप कैरेट ज्वेलर्स के यहां करीब एक करोड़ रुपये की लूट हुई थी। एसटीएफ ने शाहजहांपुर निवासी शंकर और हरियाणा निवासी निर्मल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। मगर इसमें कोई बरामदगी नहीं हुई थी, जिसके चलते पुलिस की काफी किरकिरी हुई। इसके बाद एक अन्य आरोपी मनोज वाल्मीकि बरेली पुलिस को चकमा देकर शाहजहांपुर में पुराने मामले में सरेंडर करके जेल चला गया था। इसके बाद मंगलवार को बारादरी पुलिस ने मनोज को आठ दिन की रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की।
विज्ञापन

इसके बाद तिलहर के मोहल्ला मौजमपुर में छापेमारी कर सराफा कारोबारी अरविंद रस्तोगी और अजहरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस बरेली ले आई और पूछताछ के बाद शुक्रवार रात बारादरी इंस्पेक्टर सतीश कुमार, श्यामगंज चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह आदि ने तिलहर में फिर छापेमारी की। पकड़े गए सराफा कारोबारियों की निशानदेही पर टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम से लूटे गए जेवरात में से करीब 16 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद कर लिए हैं। अभी इस मामले में पुलिस को तिलहर के ही एक अन्य सर्राफा कारोबारी जुल्फिकार अली की तलाश है। उसने भी इस लूटकांड के जेवरात खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed