{"_id":"5c65ca3cbdec221a37669104","slug":"181550174780-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल से बन रही थी अवैध शराब, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिकल से बन रही थी अवैध शराब, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा/बरेली। आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को पुलिस के साथ भमोरा क्षेत्र में छापा मारकर अवैध शराब बनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहां अवैध शराब बनाने के उपकरण और केमिकल समेत काफी माल बरामद हुआ। सुभाष नगर क्षेत्र से कच्ची शराब समेत आरोपी पकड़े गए।
आबकारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश के साथ भमोरा पुलिस ने गांव रफियाबाद में छापा मारा। वहां मुनीश को देसी व अंग्रेजी शराब बनाने के उपकरण और केमिकल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान मौका पाकर अन्य तस्कर फरार हो गए। मुनीश के कब्जे से पुलिस ने 40 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, 500 खाली क्वार्ट्र, 41 स्पिरिट निर्मित क्वार्टर, 75 खाली पौवा सोल्जर ब्रांड बरामद किए गए। उधर, पुलिस ने ग्राम ललितापुर निवासी गोपाल को चार लीटर शराब के गिरफ्तार कर जेल भेजा।
सुभाषनगर के गांव करेली में सोटानाथ मंदिर के पास आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ छापा मारकर तीन शराब तस्करों को दबोच लिया। टीम के मुताबिक उनको मंदिर के पास कुछ लोगों के हाथ में कैन लेकर खड़े होेने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो मढ़ीनाथ निवासी विजय, करगैना निवासी ओमप्रकाश और विशारतगंज के गांव ठकौरा निवासी छविराम को पकड़ लिया। छानबीन में इनके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आबकारी निरीक्षक सेक्टर तीन की शिकायत पर तस्करों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।