फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इलाज खर्च देने के वादे से मुकरी टेलीकॉम कंपनी, चौथे मजदूर ने भी दम तोड़ा

इलाज खर्च देने के वादे से मुकरी टेलीकॉम कंपनी, चौथे मजदूर ने भी दम तोड़ा

Fri, 15 Feb 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
इलाज खर्च देने के वादे से मुकरी टेलीकॉम कंपनी, चौथे मजदूर ने भी दम तोड़ा
बरेली। हरुनगला में टेलीकॉम कंपनी का पोल लगाते वक्त हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे 20 वर्षीय मजदूर हरिओम की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। गरीबी की वजह से हरिओम के घरवाले अधूरा इलाज कराकर ही उसे घर ले गए थे। बृहस्पतिवार तड़के हालत बिगड़ी तो वे उसे अस्पताल लेकर भागे मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।ह हरिओम के पिता ने आरोप लगाया है कि टेलीकॉम कंपनी ने उसके इलाज का पूरा खर्च उठाने का वादा किया था लेकिन कुछ ही दिन बाद खर्च देना बंद कर दिया।
विज्ञापन

बदायूं के सिगोई निवासी हरिओम अपने रिश्तेदारों के साथ हरुनगला की क्रिस्टल कॉलोनी में एक टेलीकॉम कंपनी के पोल लगाने का काम कर रहे थे। 29 जनवरी को अचानक ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन में पोल टकराने से हादसा हो गया था। हादसे में सुभाष, उदयवीर और अनूप की मौके पर ही मौत हो गई थी। हरिओम और एक अन्य मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से कंपनी के खर्च पर उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हरिओम के पिता धर्मपाल ने बताया कि कंपनी वालों ने दो निजी अस्पतालों में इलाज पर करीब 1.60 लाख रुपये खर्च किया था। वहां सुधार न होने पर परिजनों ने भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि यहां लाने के बाद कंपनी वालों ने इलाज का खर्च देना बंद कर दिया। सोमवार को आने को कह रहे थे पर आए नहीं। रुपयों का इंतजाम करके शनिवार तक काम चलाया। इसके बाद भूखे मरने की नौबत आई तो हरिओम को घर ले गए। यहां बृहस्पतिवार तड़के ही उसके कटे हाथ में खून का रिसाव शुरू हो गया। अस्पताल लेकर भागे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हरिओम की मौत की सूचना कंपनी वालों को दी तो उन्होंने शनिवार को आने को कहकर बात टाल दी।
विज्ञापन

 
मकान-जेवर गिरवी रखकर करा रहे थे इलाज
हरिओम के इलाज को जब कंपनी ने परिवार का साथ छोड़ा तो उन्हें परिवार की महिलाओं के जेवर समेत मकान तक गिरवी रखना पड़ा गया। पिता धर्मपाल ने बताया कि 40 हजार में जेवर पहले ही गिरवी रख दिए थे। जरूरत पड़ने पर मकान गिरवी दिखाकर भी 20 हजार रुपये लिए। कई रिश्तेदारों से भी रुपया उधार ले चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed