फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नकब लगाकर दुबई की मुद्रा चुरा ले गए चोर

नकब लगाकर दुबई की मुद्रा चुरा ले गए चोर

Sun, 30 Jun 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर दुबई की मुद्रा चुरा ले गए चोर
बिथरी चैनपुर। कमरे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने एक संपन्न किसान के घर चोरी कर ली। वे यहां से दुबई की मुद्रा दिरहम और आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की पर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

धारूपुर ठाकुरान निवासी मतलूब अली खां किसान हैं। उनके दो बेटे हैं। दोनो दुबई में रहकर काम करते हैं। इन दिनों दोनों घर आए हुए हैं। शुक्रवार रात सभी घर के आंगन में सो रहे थे। तभी चोर घर के पीछे खेत से कमरे में नकब लगाकर घुस गए। चोरों ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। चोर कमरे से दुबई की मुद्रा दिरहम भी चुरा ले गए जिसका भारतीय मूल्य करीब चार लाख रुपये है। इसके अलावा सोने के आभूषण भी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मतलूब ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed