{"_id":"5cfeb77cbdec220791793840","slug":"15601969801-bareilly-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जाने के आरोपी भाजपा ते जिला मंत्री पर निरोधात्मक कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन कब्जाने के आरोपी भाजपा ते जिला मंत्री पर निरोधात्मक कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरगढ़। किसान के खेत पर कब्जा कर रातोंरात दीवार खड़ी कर देने के मामले में पुलिस ने भाजपा जिला मंत्री समेत छह लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। इस बीच किसान ने डीएम से मिलकर भाजपा नेता पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गांव कुंवरगढ़ा के भाजपा नेता सुनील गंगवार पनबड़िया में पेट्रोल पंप को निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि जमीन कम पड़ने पर उन्होंने किसान पन्नालाल के खेत पर कब्जा कर रातोंरात चहारदीवारी बनवा दी थी। पन्नालाल की ओर से शेरगढ़ थाने में जिला मंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार को किसान ने डीएम को बताया कि उन्हें डर है कि भाजपा नेता फिर दबंगई के बल पर दीवार न बनवा ले। उन्होंने डीएम से सख्त कार्रवाई की मांग की। डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर, थाना अध्यक्ष रविकरन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई कर शांति बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है।