{"_id":"5ceed381bdec2207014a1c9a","slug":"155915563214-bareilly-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक गुड्स कारोबारी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रिक गुड्स कारोबारी को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बाइक से तिलहर जा रहे इलेक्ट्रिक गुड्स कारोबारी को बाइक सवार तीन लोगों ने बुधवार देर रात मौजमपुर के पास गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चौक कोतवाली क्षेत्र में बकरियों वाली पुलिया के पास रहने वाले 30 वर्षीय अनुरूप सागर मूलत: तिलहर चीनी मिल ऑफिसर्स कॉलोनी के निवासी हैं। नगर में वह इलेक्ट्रिक गुड्स की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। बुधवार रात करीब 9:30 बजे बाइक से अकेले तिलहर जा रहे थे। मौजमपुर के पास बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मार दी। गोली दाहिने कंधे पर लगी। गोली लगते ही अनुरूप घायल होकर जमीन गिर पड़े। मौका पाकर तीनों आरोपी भाग गए। यूपी 100 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में कार्यवाहक कोतवाली इंचार्ज मुकेश कुमार व अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रदीप सहरावत भी जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल से पूछताछ की। वहीं कार्यवाहक कोतवाली इंचार्ज मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। कहा कि जांच कर जरूरी कार्रवाई कराई जाएगी। घायल ने एक व्यक्ति पर रंजिशन हमले का इल्जाम लगाया है।
मेडिकल रिपोर्ट में लग रहा है कि उसने खुद गोली मारी है, इस लिए घटना संदिग्ध लग रही है। वैसे अनुरूप ने अनस नाम के एक युवक का नाम लिया है, जिसके बारे में उसका कहना है कि उसने पत्नी के मोबाइल पर कॉल करके अभद्रता की थी, शिकायत करने पर रंजिश मानने लगा। घटना की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी