{"_id":"5ce99c65bdec2207786ba001","slug":"155881384717-bareilly-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पढ़े-लिखे’ कर्मचारियों से कटवाई घास तो चोटिल हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
‘पढ़े-लिखे’ कर्मचारियों से कटवाई घास तो चोटिल हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में शनिवार को अस्थायी कर्मचारियों को घास काटने के काम पर लगा दिया गया। इस दौरान हंसिया लगने से तीन कर्मचारी घायल हो गए। इसके चलते अस्थायी कर्मचारियों में आक्रोश है।
शनिवार को बरेली कॉलेज में करीब दर्जन भर अस्थायी कर्मचारियों को परिसर में खड़ी घास और झाड़ियां काटने के लिए लगाया गया था। इस काम के लिए उन्हें लोहे के बड़े से हंसिया दिए गए। इससे घास काटने के दौरान तीन कर्मचारी तारा सिंह, श्रीराम और भीकम सिंह घायल हो गए। सूचना पर कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा समेत उनके कई साथी मौके पर पहुंचे और घायलों की मरहम पट्टी कराई। कर्मचारियों का कहना है कि उन लोगों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर लगाया गया है लेकिन माली का काम लिया जा रहा है। हंसिया चलाने की आदत नहीं है इसलिए उन्हें चोटें लगीं। आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है। ब्यूरो