फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘प्रेमी ने साथी समेत किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर मारे डंडे’

‘प्रेमी ने साथी समेत किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर मारे डंडे’

Fri, 24 May 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
‘प्रेमी ने साथी समेत किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर मारे डंडे’
हाफिजगंज/बरेली। देवी जागरण गायिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मतगणना की वजह से पुलिस तफ्तीश फिलहाल आगे नहीं बढ़ सकी है। हालांकि महिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित को होश आ गया है। पीड़ित ने लड़खड़ाती जुबान में अपने परिवार को वारदात के बारे में बताया। कहा कि प्रेमी और उसके दोस्त ने उसे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडे मारे। फिर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ गए।
विज्ञापन

गायिका नवाबगंज के एक गांव के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। सूचना पर परिजन पहुंचे और आननफानन में उसे पीलीभीत ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पुलिस में रिपोर्ट कराने के बाद उपचार कराने की सलाह दी। परिजन नवाबगंज थाने ले गए। नवाबगंज पुलिस ने हाफिजगंज क्षेत्र की घटना बताकर हाफिजगंज भेज दिया। वहां पुलिस ने रिपोर्ट के बाद मेडिकल परीक्षण को बरेली भेज दिया। बड़ी बहन के मुताबिक गुरुवार को होश में आने पर पीड़ित ने बताया कि वह एक गांव में अपने साथी के साथ रहकर देवी जागरण करने का काम कर रही थी। वहां साथी की बहन से उसकी दोस्ती हो गई थी। वह एक कार्यक्रम में सहेली को भी ले गई। यह बात उसके भाई को नागवार गुजरी और जब वह एक गांव में गयी तो वहां से उसे फुसलाकर अहमदाबाद ले गया। वहां एक कमरे में बंद कर दिया। जहां साथी कलाकार और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर बेरहमी से पीटा तथा प्राइवेट पार्ट्स पर भी डंडे मारकर लहूलुहान कर दिया। परिवार का कहना है कि युवती का उपचार भी ठीक से नहीं हो रहा है। छुट्टी करने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि अभी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


मेडिकल में भी कर दिया खेल
हाफिजगंज पुलिस ने युवती की रिपोर्ट तो लिखी पर मेडिकल परीक्षण में खेल कर दिया। मेडिकल परीक्षण में केवल मारपीट का जिक्र किया और दुष्कर्म की बात छुपा ली। डॉक्टरों ने भी इसी आधार पर चोटों का इलाज किया। महिला अस्पताल स्टाफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां इलाज के बाद उसे होश आया। गुरुवार को उसे फिर जिला महिला अस्पताल में लाया गया। प्रभारी सीएमएस डॉ. यशवंत ने बताया कि हाफिजगंज पुलिस लिखकर दे तभी वे दुष्कर्म की स्थिति की जांच कराएंगे। इलाज कराया जा रहा है, उसमें कोई कोताही नहीं है। वहीं, हाफिजगंज एसओ सौरभ सिंह ने कहा कि गुरुवार को वह थाना पुलिस के साथ चुनाव ड्यूटी में थे। शुक्रवार को पीड़ित के बयान दर्ज कराएंगे। डॉक्टर जिस तरह की मदद चाहेंगे, दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed