फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संजयनगर पथराव कांड: छोटे योगी तो दोषी निकले

संजयनगर पथराव कांड: छोटे योगी तो दोषी निकले

Mon, 20 May 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
संजयनगर पथराव कांड: छोटे योगी तो दोषी निकले
बरेली। पुलिस की जांच में भाजपा पार्षद अवनेश श्रीवास्तव उर्फ छोटे योगी पड़ोसियों से मारपीट के आरोप में दोषी पाए गए। हालांकि पार्षद और उनके परिवार वालों से पड़ोसी ने भी मारपीट की थी। इज्जतनगर पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी आशुतोष विहार निवासी अवनेश श्रीवास्तव वार्ड नंबर 16 से पार्षद हैं। 19 फरवरी 2019 की सुबह घर के सामने नालियों की सफाई को लेकर पार्षद अवनेश और सामने रहने वाले फौजी शिवशंकर के बीच विवाद हो गया था। झगड़ा बढ़ने पर फौजी शिवशंकर व उनके परिवार वालों ने पार्षद, उनके पिता ओमकार सिंह और मां को पीटा। इसमें पार्षद घायल हो गए थे। उनकी मां से कुंडल लूटने का भी आरोप था। इसका पता लगने पर पार्षद पक्ष के लोग जमा हुए तो जमकर बवाल हुआ था। पार्षद और उनके परिवार वालों पर भी फौजी शिवशंकर के घर में घुसकर मारपीट और पथराव करने का आरोप था। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी और सीओ समेत इज्जतनगर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस मामले में एक रिपोर्ट पार्षद अवनेश की ओर से लिखाई गई थी। दो दिन बाद दूसरी तरफ से फौजी शिवशंकर की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मामलों की विवेचना इज्जतनगर एसएसआई रहे मुन्नालाल मिश्रा ने की थी। उन्होंने पार्षद अवनेश और फौजी शिवशंकर समेत दोनों पक्षों के सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed