फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जीआरपी थाने से चोरी के आरोपी ने भागने की कोशिश की

जीआरपी थाने से चोरी के आरोपी ने भागने की कोशिश की

Mon, 12 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी थाने से चोरी के आरोपी ने भागने की कोशिश की
फोटो
विज्ञापन

थाने से भाग रहे शातिर चोर को दोबारा दबोचा
ब्यूरो
बरेली। ट्रेनों में सोते यात्रियों का सामान उड़ाने वाले शातिर चोर ने थाना जीआरपी से हथकड़ी की रस्सी खोलकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन एक सिपाही की सतर्कता से उसे दोबारा पकड़ लिया गया।

जीआरपी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके का रहने वाला देवेंद्रा ट्रेनों में सोते यात्रियों का सामान उड़ाने में माहिर है। उसे मुरादाबाद जंक्शन से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास मिले एक बैग में लेपटॉप, मोबाइल समेत काफी सामान बरामद हुआ था। यह बैग उसने आला हजरत एक्सप्रेस के यात्री हरीश चौधरी का था। देवेंद्रा को पकड़कर बरेली के थाना जीआरपी लाया गया था। शनिवार रात उसे हथकड़ी लगाकर मुंशियाने के पास बैठाया गया। कुछ ही देर में उसने हथकड़ी के साथ बंधी रस्सी खोल ली और थाने से खिसकने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान अचानक एक सिपाही की नजर उस पर पड़ गई और उसे दोबारा दबोच लिया गया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी काफी पढ़ा लिखा है, फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed