{"_id":"5b9bfbd7867a557fe44692c2","slug":"121536949207-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली स्टीकर लगे बिक रहे थे पीटर इंग्लैंड, ऐलेन सोली और लुइस फिलिप के कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली स्टीकर लगे बिक रहे थे पीटर इंग्लैंड, ऐलेन सोली और लुइस फिलिप के कपड़े
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सिलवाए कपड़ों पर ब्रांडेड कंपनी का स्टीकर लगाकर बेचने के मामले में कंपनी के अधिकारियों ने एकता नगर के शोरूम पर छापा मारकर नकली स्टीकर लगे कपड़े जब्त कर लिए। कपड़ों को प्रेमनगर पुलिस के हवाले किया गया है। इस मामले में कंपनी के मालिक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रेमनगर के एकता नगर में शिवेश जायसवाल का घर में ही एक्सपोर्ट हाउस के नाम से शोरूम है। ब्रांडेड रेडीमेड कपड़ों के सस्ता मिलने की ख्याति शहर में दूर-दूर तक थी। शोरूम में आदित्य बिरला ग्रुप फैशन एंड रिटेल के भी रेडीमेड कपड़े बिकते थे। कंपनी को कई दिनों से लोकल रेडीमेट कपड़ों के नकली स्टीकर लगाकर बेचने की शिकायत कई दिनों से थी। शुक्रवार को लखनऊ से टीम के अधिकारी नीरज मिश्रा प्रेमनगर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर बलवीर सिंह से कपड़े बिकने की शिकायत की। नीरज मिश्रा सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह पोसवाल और फोर्स के साथ शोरूम पर पहुंचे, पुलिस थोड़ी दूरी पर रुक गई। शोरूम पर अकेले नीरज मिश्रा पहुंचे। उस समय शिवेश घर नहीं थे। शोरूम पर शिवम गुप्ता और अंकित शर्मा कर्मचारी मौजूद थे। उनसे कपड़े दिखाने को कहा तो शिवम ने उन्हीं की कंपनी के ब्रांउ वैन हुसैन शर्ट, ऐलेन सोली और लुइस फिलिप के टाउजर, पीटर इंग्लैंड के लोअर के नकली स्टीकर लगे पीस दिखाए, उसने जब रेट पूछे तो कंपनी के ही बताए। कपड़े ब्रांडेड न लगने पर पूछताछ तो शिवम सकपका गए। नीरज मिश्रा के फोन करने पर एसआई उम्मेद सिंह भी शोरूम पर पहुंच गए। नीरज की शिकायत पर उन्होंने सभी कपड़े जब्त कर लिए। नीरज मिश्रा ने शिवेश जायसवाल के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।