{"_id":"6254941a13454e3a4e3f1ffd","slug":"crime-murder-bareilly-baheri-bareilly-news-bly4811761111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव
विज्ञापन
बरेली/बहेड़ी। मोहल्ला शेरनगर में रहने वाले 42 वर्षीय आरिफ की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनका शव मोहल्ला सकलैन नगर में शमशुल के प्लॉट की झाड़ियों में पड़ा मिला। आरिफ के भाई आसिफ ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजन ने बताया कि आरिफ की ससुराल सकलैननगर में है। रविवार रात वह अपनी ससुराल गए थे और रात दस बजे वहां से घर जाने को निकले। मगर देर रात तक घर न पहुंचने पर वे लोग उन्हें खोजने लगे। काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह बच्चों ने शमशुल के प्लॉट में आरिफ का शव पड़ा देखकर आसपास के लोगों की सूचना दी। कुछ ही देर में उनके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। ईंट से सिर कुचलकर आरिफ की हत्या की गई थी और वह ईंट भी शव के पास ही पड़ी थी। सीओ अजय कुमार गौतम और इंस्पेक्टर क्राइम कृष्ण मुरारी भी मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत कर उन्होंने घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई आसिफ ने पुलिस को बताया कि आरिफ मजदूरी करता था। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण सिर कुचलने से मौत होना बताया गया है।
घसीटकर पीटा और प्लॉट में लाकर कुचल दिया सिर
बहेड़ी। आरिफ के शव को देखकर साफ पता चल रहा है कि झगड़ा होने के बाद उन्हें पकड़कर प्लॉट में लाया गया और ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हालांकि उनके परिवार वालों ने किसी पर भी शक नहीं जताया है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि आरिफ शराब के आदी थे। शराब पीने के बाद उनका लोगों से अक्सर झगड़ा हो जाता था। दो-तीन दिन पहले भी शराब पीकर कुछ लोगों से उनका झगड़ा हुआ था। आरिफ की चप्पलें मौके से बरामद नहीं हुई हैं और शर्ट के कई बटन टूटे हुए थे। इस वजह से शराब पीकर झगड़ा होने के बाद उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। उनके शरीर पर घसीटने के भी निशान मिले हैं। इस आधार पर कहा जा रहा है कि झगड़ा होने के बाद उन्हें कहीं से घसीटकर वहां लाया गया और ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। इन झगड़ों को ही पुलिस हत्या की वजह मान रही है और हाल फिलहाल में हुए झगड़ों की जानकारी जुटा रही है।
आरिफ का शव एक प्लॉट की झाड़ियों में पड़ा मिला। ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी