फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बाइकों की भिड़ंत में गई थी एरिया मैनेजर की जान

Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शराब कंपनी के एरिया मैनेजर की मौत सड़क हादसे में हुई थी। उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई थी, इसमें दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हुआ है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की बात सामने नहीं आई है। वह जिस दिशा में गिरे थे। उसी तरफ ज्यादा चोट लगी।
विज्ञापन

मंगलवार रात सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी निवासी हरनाम सिंह यादव बिल्सी वजीरगंज रोड पर मौत हो गई थी। हरनाम सिंह यादव शराब कंपनी के एरिया मैनेजर थे। वह शाम के समय दुकानें चेक करने निकले थे। उनकी मौत पर परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस पर पुलिस ने बुधवार सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में एक्सीडेंटल चोटें आईं हैं। उनकी बाइक बांस बरौलिया के नजदीक सामने से आ रही बाइक से टकराई थी। इसमें दूसरी बाइक पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना निवासी चंद्रभान सवार था। उसके भी ज्यादा चोट आई है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed