फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

निर्वाचन आयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 20 Jan 2022 07:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी (बदायूं) में भारतीय राष्ट्रीय पार्टी का कार्यालय बंद कराती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी (बदायूं)। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से निर्वाचन आयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही मोहल्ला संख्या आठ में खुले भारतीय राष्ट्रीय पार्टी के दफ्तर को भी बंद करा दिया। पार्टी अध्यक्ष आरपी मौर्य एवं 25 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने बताया कि बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष आरपी मौर्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। इसमें मौर्य ने चुनाव आयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। इस पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अभियोग पंजीकृत कर लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर चुनाव सामग्री को जब्त करते हुए कार्यालय को बंद करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed