{"_id":"5dd6f5348ebc3e5504064132","slug":"crime-bareilly-news-bly3849998190","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी में कार्रवाई को विधायक केसर सिंह ने की पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी में कार्रवाई को विधायक केसर सिंह ने की पैरवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई को पीड़ित ने शिकायत दी तो नवाबगंज विधायक केसर सिंह ने एसएसपी से उनकी पैरवी कर दी। एसएसपी के न होने पर पीड़ित दफ्तर ए तो सीओ टू ने मामले को जांच के लिए भेज दिया है।
संजय नगर निवासी जयमूर्ति गुप्ता की ओर से यह शिकायत की गई है। बताया है कि वह सीमेंट एजेंसी का काम करते हैं। एक प्रतिष्ठित सीमेंट में खुद को बड़े ओहदेदार बताकर कुछ लोगों ने उनसे मुलाकात की और साथ में काम करने लगे। डीलर बनाने और सिक्योरिटी के नाम पर करीब साठ लाख रुपये साल भर में समेट लिए। बाद में नोएडा स्थित दफ्तर बंद करने के साथ ही अपने नंबर भी ऑफ कर लिए हैं। कंपनी का कहीं पता नहीं है और कई लोग धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। इन पर कार्रवाई की जाए। ब्यूरो
डीडीपुरम में शराबियों ने रेस्टोरेंट स्टाफ को पीटा
बरेली। दीनदयाल पुरम स्थित ओरिएंटल बैंक के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट पर बुधवार देर रात खासा विवाद हो गया। रेस्टोरेंट बंद करके मालिक अपने घर जाने की तैयारी में थे। तभी नशे में धुत चार लोग रेस्टोरेंट में घुसे और खाने-पीने की चीज मांगने लगे। होटल स्टाफ ने जब इन चीजों के उपलब्ध न होने की बात कही तो चारों आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी। यहां कुछ समाजसेवी पहुंचे जिन्होंने बीचबचाव कराया। तब हमलावर वहां से चले गए। रेस्टोरेंट मालिक ने इन पर सोने की चेन और बीस हजार रुपये लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र बारादरी थाने में लगता है। ब्यूरो
विज्ञापन
शोहदों की हरकत पर छात्रा की मां पहुंची थाने
बरेली। बारादरी क्षेत्र की कोचिंग पढ़ने वाली छात्राओं को फाइक इन्क्लेव निवासी शोहदे रास्ते में परेशान करते हैं। गुरुवार रात एक छात्रा की मां ने बारादरी थाने आकर तहरीर दी। बताया कि अक्सर कमेंट करने वाले लड़कों में से एक ने बाइक से उनकी बेटी की साइकिल को टक्कर मार दी। इससे उनकी बेटी बाल-बाल बच गई वर्ना उसे काफी चोट आती। महिला ने मांग की कि पुलिस मौके पर जाकर तंज कसने वाले लड़कों पर कार्रवाई करे। मामला जगतपुर चौकी प्रभारी को जांच व कार्रवाई के लिए सौंपा गया है। ब्यूरो
होटल में घुसी बोलेरो, एक घायल
बरेली। गुरुवार सुबह आईटीबीपी बुखारा कैंप के पास सड़क किनारे के एक होटल में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई। घटना में यहां खड़ा एक युवक घायल हो गया। गनीमत रही कि सुबह जल्दी की घटना होने से वहां भीड़ नहीं थी। घायल का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। ब्यूरो