{"_id":"5dd6f5338ebc3e54bd18b1a7","slug":"crime-bareilly-news-bly3849984103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिया कहकर बुलाती है बीवी, साहब मैं क्या करूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिया कहकर बुलाती है बीवी, साहब मैं क्या करूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र निवासी एक युवक ने एसएसपी दफ्तर में अजीबोगरीब शिकायत की। उसने अपनी पत्नी पर दूसरे लोगों से संबंध रखने और बार-बार मायके जाने जैसे कई आरोप लगाए। कहा कि उसे कालिया कहकर बुलाती है। उसके बयान लेकर पूछ लिया जाए कि वह उसके साथ रहना पसंद करेगी या नहीं।
युवक ने शिकायतें सुन रही सीओ टू सीमा यादव को बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी उसे कालिया कहकर बुलाती है। उसकी मां और दादी को भी गलत भाषा का प्रयोग करती है। उसके पिता को इस बारे में बताया तो उन्होंने अपने यहां रखकर किसी डॉक्टर व तांत्रिक से इलाज कराया। इससे कुछ राहत मिली। पत्नी घर पर सही रहने लगी। बाद में उसे पता लगा कि पत्नी कुछ लोगों से मोबाइल पर घंटों बात करती है। एक बार वह जबरन उसे भी तांत्रिक के पास ले गई। वहां तांत्रिक ने उसे बेहोश कर दिया। काफी समय बाद उसे होश आया। बताया कि पत्नी दोबारा से चिड़चिड़ी हो गई है। वह दवा भी नहीं खाती है। उसके पिता उसे फिलहाल अपने घर ले गए हैं। वह परेशान है कि क्या करे। सीओ ने मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया।