फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दूसरे के ट्रक की नंबर प्लेट लगाकर ट्रक भरी सरिया कर दीं गायब

Thu, 26 Sep 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। ट्रांसपोर्ट के धंधे में किस तरह दूसरे वाहनों के नंबर लगाकर टैक्स चोरी और माल चोरी की जाती है इसका खुलासा बुधवार को एक ट्रक मालिक की धरपकड़ के बाद हुआ। ट्रक मालिक को प्रेमनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लखनऊ में पहले से कार्रवाई दर्ज है, वहां की पुलिस उसे लेने रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बहेड़ी निवासी ट्रांसपोर्टर नईम अहमद का ट्रांसपोर्ट का काम है। उनका ट्रक लखनऊ के थाना चौकी की पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई की वजह बताई गई कि यह ट्रक रायपुर छत्तीसगढ़ से सरिया लेकर बहराइच को गया था पर पूरा ट्रक भरी सरिया गायब कर ली गई। संबंधित कंपनी ने मामला दर्ज कराया है। नईम को हैरत थी कि उनकी इस तरह की कोई बुकिंग हुई ही नहीं है। जानकारी में पता लगा कि भोजीपुरा के धौराटांडा निवासी ट्रक मालिक इमरान और उसके भाई फिरोज ने हरकत की है। उनके ट्रक की नंबर प्लेट लगाकर इन लोगों ने बुकिंग की और माल गायब कर दिया। बुधवार सुबह नईम ने एसएसपी से इस गड़बड़ी की शिकायत कर दोनों भाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में जानकारी जुटाकर रात में प्रेमनगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में जाकर खुद ही इमरान को पकड़ लिया। इमरान यहां अपने बच्चे का इलाज कराने आया था। प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार ने बताया कि इमरान को लेने चौबे थाना लखनऊ की पुलिस आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed