{"_id":"5d8bc5458ebc3e01696881e8","slug":"crime-bareilly-news-bly3776920128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के ट्रक की नंबर प्लेट लगाकर ट्रक भरी सरिया कर दीं गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के ट्रक की नंबर प्लेट लगाकर ट्रक भरी सरिया कर दीं गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ट्रांसपोर्ट के धंधे में किस तरह दूसरे वाहनों के नंबर लगाकर टैक्स चोरी और माल चोरी की जाती है इसका खुलासा बुधवार को एक ट्रक मालिक की धरपकड़ के बाद हुआ। ट्रक मालिक को प्रेमनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लखनऊ में पहले से कार्रवाई दर्ज है, वहां की पुलिस उसे लेने रवाना हो गई है।
बहेड़ी निवासी ट्रांसपोर्टर नईम अहमद का ट्रांसपोर्ट का काम है। उनका ट्रक लखनऊ के थाना चौकी की पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई की वजह बताई गई कि यह ट्रक रायपुर छत्तीसगढ़ से सरिया लेकर बहराइच को गया था पर पूरा ट्रक भरी सरिया गायब कर ली गई। संबंधित कंपनी ने मामला दर्ज कराया है। नईम को हैरत थी कि उनकी इस तरह की कोई बुकिंग हुई ही नहीं है। जानकारी में पता लगा कि भोजीपुरा के धौराटांडा निवासी ट्रक मालिक इमरान और उसके भाई फिरोज ने हरकत की है। उनके ट्रक की नंबर प्लेट लगाकर इन लोगों ने बुकिंग की और माल गायब कर दिया। बुधवार सुबह नईम ने एसएसपी से इस गड़बड़ी की शिकायत कर दोनों भाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में जानकारी जुटाकर रात में प्रेमनगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में जाकर खुद ही इमरान को पकड़ लिया। इमरान यहां अपने बच्चे का इलाज कराने आया था। प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार ने बताया कि इमरान को लेने चौबे थाना लखनऊ की पुलिस आ रही है।