{"_id":"5d585c208ebc3e89e025533e","slug":"crime-bareilly-news-bly3726491140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमप्रसंग के बाद जरी कारोबारी पर सामूहिक दुष्कर्म की तोहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमप्रसंग के बाद जरी कारोबारी पर सामूहिक दुष्कर्म की तोहमत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की युवती ने जरी कारोबारी पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। खून लगे कपड़ों में एसएसपी दफ्तर आई युवती के बयान से सन्न एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर से बात की तो प्रेमप्रसंग की दूसरी कहानी सामने आई। पांच दिनों में तीन तरह की तहरीरों ने मामला संदिग्ध बना दिया। एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर को सच पता करके उसी आधार पर कार्रवाई करने को कहा है।
बिथरी की जरी कारीगर युवती शनिवार को अपने भाई के साथ एसएसपी दफ्तर आई। यहां शिकायतें सुन रहे एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय को बताया कि एक जरी कारोबारी उसे काम करने के लिए कपड़े के पीस देने आता था। वह शादीशुदा और पांच बच्चों का पिता है। उसे फुसला लिया और कई बार बिना मर्जी के संबंध बनाए। फिर 12 अगस्त की रात निकाह का झांसा देकर उसे साथ ले गया। आरोप लगाया कि अपने घर ले जाकर कारोबारी और उसके भाई पर सामूहिक दुष्कर्म किया। कहा कि 16 अगस्त की रात आरोपी अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ उसे गांव के पास फेंककर भाग गया। गंभीर आरोपों पर एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर को फोन कर जानकारी की। पता लगा कि चार दिन पहले युवती के पिता ने बेटी के प्रेमी संग जाने की तहरीर देकर उससे संबंध तोड़ने की बात कही थी। एक दिन पहले जरी कारोबारी के खिलाफ बेटी से मारपीट की तहरीर दी गई। एसपी क्राइम ने ये बातें पीड़ित और उसके भाई को बताईं तो वे बगलें झांकने लगे। तब उन्होंने इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि सही स्थिति के मुताबिक कार्रवाई करें।
लड़की बालिग है और अपनी मर्जी से ही आरोपी के साथ गई थी। मर्जी के बिना संबंध बनाने की बात सही हो सकती है। जांच में जो सही बात निकलेगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम