फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

तीन तलाक की पैरोकार निदा, फरहत के साथ पूरे शिया समुदाय पर हमला

Sun, 18 Aug 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। तीन तलाक की पैरोकार फरहत नकवी और निदा खान के साथ पूरे शिया समुदाय पर मोईन सिद्दीकी (चोटी कटवा) ने जुबानी हमला किया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मोईन निदा और फरहत को तीन दिन के अंदर देश से निकाल देने की बात कहते हुए दिख रहे हैं। इस बयान पर फरहत और निदा ने भी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि ये देश मोईन की जागीर नहीं है। मोईन अगर सच्चा मुसलमान है तो तीन दिन में उन्हें देश से बाहर निकालकर दिखाए।
विज्ञापन

आल इंडिया फैजाने मदीना कौंसिल नाम का संगठन चलाने वाले मोइन सिद्दीकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक बार फिर निदा और फरहत को निशाना बनाया गया है। वीडियो में मोईन ये कहते दिख रहे हैं कि फहरत खुद को मुसलमान कहती हैं, लेकिन फरहत तो क्या पूरा शिया समुदाय मुसलमान नहीं है। अगर कोई उलमा उन्हें मुसलमान कहता है तो उन्होंने कुरान और हदीस के हवाले से उसे गलत साबित करने का दावा किया है। मोइन ने वीडियो में कहा है कि फरहत नकवी और निदा समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है, लेकिन अब अवाम ने तय कर लिया है कि तीन दिनों के अंदर निदा और फरहत को भारत से भगा देना है। मोइन ने लगभग डेढ़ साल पहले भी इन दोनों महिलाओं की चोटी काटने वालों को 11 हजार का ईनाम देने की बात कही थी।
विज्ञापन


‘मोइन सिद्दीकी पहले भी चोटी काट कर पत्थर मारने, देश से निकालने और 11 हजार रुपये इनाम तक की बात कह चुका है। मोइन ऐसा कहकर शोहरत कमाना चाहता है। रही बात शिया के मुसलमान न होने की तो वो कुरान का हवाला दें। जहां तक देश से निकालने की बात है तो यह देश उनके परिवार की जागीर नहीं है। हम चुनौती देते हैं कि मोइन अगर सच्चा मुसलमान है तो तीन दिन के अंदर देश से बाहर निकाल कर दिखाए। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही प्रशासन की भी है कि डेढ़ साल पहले मोइन के खिलाफ एफआईआर हुई, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। वह क्यों खुला घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फरहत नकवी, अध्यक्ष मेरा हक फाउंडेशन।

‘कुछ लोग सुर्खियों में बने रहने के लिए और अपनी राजनीति चमकाने के लिए मेरा नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर पुलिस पिछले साल मोईन के खिलाफ कार्रवाई कर देती तो यह दुबारा नहीं होता। वह मेरे मौलिक अधिकार आर्टिकल 15, 19 और 25 का बार बार हनन कर रहा है और प्रशासन मौन हो कर सब देख रहा है। अगर कल को मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
- निदा खान, अध्यक्ष आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed