फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नकाबपोशों ने ससुर-दामाद से लूटे तीन लाख रुपये

Sun, 18 Aug 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime
क्योलड़िया (बरेली)। प्लॉट खरीद की बकाया रकम देने जा रहे ससुर और दामाद से दो नकाबपोश बुलेट सवार बदमाशों ने तीन लाख दस हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के कुरैइया गांव निवासी रामकुमार लेबर ठेकेदार हैं। वह शुक्रवार शाम सात बजे अपने दामाद सर्वेश कुमार निवासी भसूड़ा थाना बीसलपुर के साथ अपने साले तिलकराम निवासी गांव फुलबइया थाना क्योलड़िया के घर जा रहे थे। रामकुमार ने अपने साले तिलकराम से पीलीभीत में एक प्लॉट खरीदा था। उसके तीन लाख दस हजार रुपये देने को रह गए थे। ससुर-दामाद रुपये देने उनके गांव जा रहे थे। वह नवदिया नहर की पुलिया के पास पहुंचे। तभी सर्वेश बाइक रोककर सड़क किनारे टॉयलेट करने लगे। पीछे से एक बुलेट पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने रामकुमार के हाथ से रुपये से भरा थैला और मोबाइल छीन लिया। जब सर्वेश ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ससुर दामाद ने शोर मचाते हुए बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे उन्हें चकमा देकर फरार हो गए। रात में पीड़ितों ने पीलीभीत के बरखेड़ा थाने में जाकर घटना की सूचना दी। वहां बताया गया कि घटनास्थल क्योलड़िया होने के नाते वहीं रिपोर्ट होगी। शनिवार सुबह दोनों क्योलड़िया थाने आए और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस को सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। एसओ विजय प्रताप ने पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शनिवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस पीड़ितों को धमकाकर तहरीर बदलवाने का दबाव डाल रही है।
विज्ञापन


पीलीभीत से पीछा कर रही थी लाल बुलेट
रामकुमार ने बताया कि जब वह पीलीभीत के आसाम चौराहे से चले तो लगातार एक लाल रंग की बुलेट उनका पीछा कर रही थी। नवदिया के पास इसी बुलेट सवार लोगों ने लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं का खुलासा होना है बाकी
- 12 मई 2019 को किराना व्यापारी पवन गुप्ता से छह लाख की लूूट
- 21 मई नौगवां भगवंतपुर चंदन लाल में खाद की दुकान से 23 हजार की लूट
- एक अगस्त 2019 को बहर जागीर गांव में विधवा के घर 32 हजार की नकदी व जेवर चोरी
- 15 अगस्त को रामकिशोरी मिठाई वालों से क्योलड़िया मेन बाजार में 20 हजार रुपये की लूट

पीड़ितों ने मौखिक जानकारी दी तो मौके पर जाकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही आरोपियों पर रिपोर्ट की जाएगी। - विजय प्रताप सिंह, एसओ क्योलड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed