{"_id":"5d224e068ebc3e6cb83240a2","slug":"crime-bareilly-news-bly367737228","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हेक्टेयर में उगाओ कद्दू, पाओ 35600 प्रति हेक्टेयर का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हेक्टेयर में उगाओ कद्दू, पाओ 35600 प्रति हेक्टेयर का अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उद्यान विभाग में भू-जल संचय करने, फल और सब्जियों के गुणवत्तायुक्त उत्पादन के लिए किसानों को बागवानी समेत कई योजनाओं में सरकार ने सब्सिडी देने की घोषणा की है। किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराकर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। कद्दू की खेती करने के लिए सबसे ज्यादा 35 हेक्टेयर तक 35600 रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान मिलेगा।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में डिप सिंचाई के लिए वर्ष 2019-20 मेें 245 हेक्टेयर और स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति में 336 हेक्टेयर का लक्ष्य है। लघु सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत और बाकी किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय एकीकृत बागवानी योजना में 10 हेक्टेयर में आम का बाग लगाने पर प्रति हेक्टेयर 7650 रुपये का अनुदान देय है। अमरूद का बाग लगाने 11502 रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान है। प्याज की खेती पर 25 हेक्टेयर तक 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर, लहसुन की खेती पर 15 हेक्टेयर तक 12 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान मिलेगा। आम के बाग का जीर्णोद्धार कराने पर 10 हेक्टेयर तक 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर, मधुमक्खी पालन के लिए 100 हनी कॉलोनी एवं 100 बी हाइव और दो मधु निष्कासन यंत्र भी दिए जाएंगे। अनुसूचित जाति के किसानों को 300 हनी और 300 बी हाव और छह मधु निष्कासन यंत्र दिए जाएंगे। संरक्षित खेती (फूल एवं सब्जी) पर 4000 वर्ग मीटर तक पाली हाउस बनाने के लिए 16.88 लाख का अनुदान सामान्य किसानों के लिए है। अनुसूचित जाति के किसानों को कद्दू की खेती करने के लिए 35 हेक्टेयर तक 35600 रुपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान मिलेगा।