{"_id":"5d1e58078ebc3e3c87016319","slug":"crime-bareilly-news-bly3673315142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मेल में बुजुर्ग यात्री ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मेल में बुजुर्ग यात्री ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चलती ट्रेन में साठ वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जंक्शन पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उतारा, लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को पैतृक शहर ले गए। जीआरपी के मुताबिक, वहीं पर बुजुर्ग का पोस्टमार्टम होगा।
अमेठी के मोहनलाल गंज के राम प्यारे हृदय रोग से पीड़ित थे। बुधवार को वह पंजाब मेल से अमृतसर से अमेठी जा रहे थे। रामपुर से पहले उनके सीने में दर्द हुआ। साथ में यात्रा कर रहे बेटे सांवले ने उन्हें दवा दी, लेकिन इससे भी उनका दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद सांवले कोच के टीटीई को बताया। टीटीई ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचनी। रेलवे कंट्रोल से मेसेज जंक्शन पहुंचा तो रेलवे डॉक्टर जंक्शन पहुंच गए। लेकिन ट्रेन के जंक्शन पहुंचने से पहले ही रामप्यारे की मृत्यु हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली। सांवले ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह एंबुलेंस में शव को लेकर अमेठी चला गया।