{"_id":"5d1e58098ebc3e3c8b131d0a","slug":"crime-bareilly-news-bly36733032","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरे बाजार शोहदे ने बुजुर्ग महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरे बाजार शोहदे ने बुजुर्ग महिला को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बेटी से हुई अभद्रता की शिकायत पुलिस से की तो एक शोहदे ने बुजुर्ग महिला को सरे बाजार पीटा। उन्हें बचाने आई एक अन्य महिला भी हाथापाई का शिकार हो गई। भीड़ इकट्ठा हुई तो शोहदा भाग। महिला ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पहले की तरह इस बार भी उन्हें टरका दिया गया। महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई तब जाकर उनकी एफआईआर दर्ज हुई। अगर पुलिस पहले की शिकायतों पर गौर फरमा लेती तो महिला को यूं सरेराह बेइज्जती न झेलनी पड़ती।
प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग महिला अपने पति के साथ एक चाय कि दुकान चलाती है। महिला के मुताबिक क्षेत्र के गूदड़बाग निवासी आमिर अकसर उनके घर पहुंचता है और वहां खड़ा होकर बेटियों से अभद्रता करता है। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर वह बेटी को उठा ले जाने की धमकी देता है। चौकी कोहाड़ापीर में आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि शिकायत का बदला लेने के लिए सोमवार शाम आमिर ने उन्हें सब्जी मंडी में घेरकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद उनकी एक पड़ोसी महिला ने बीचबचाव किया तो उनसे भी हाथापाई की। आस पास खड़े लोगों ने उसे दबोचना चाहा तो वह भाग निकला। सोमवार की इस घटना की रिपोर्ट गुरुवार को दर्ज की गई है, वो भी तब जब एसएसपी ने हस्तक्षेप किया।