फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

दुष्कर्म की शिकायत पर भाजपा नेता को उठाया तो थाने पहुंचे पूर्व सिंचाई मंत्री

Tue, 22 Oct 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
crime
आंवला। दुष्कर्म की शिकायत पर एक भाजपा नेता को पुलिस रविवार रात थाने उठा लाई। सुबह इसकी जानकारी पूर्व सिंचाई मंत्री को हुई तो वह कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल को भाजपा कार्यकर्ता को थाने पर बिठाने जमकर खरी खोटी सुनाई। बोले- एक महिला साथ लाया हूं, तुम्हारे खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत है। मै गवाह बनूंगा दर्ज करो मुकदमा। कोतवाल ने भाजपा नेता को छोड़ा और बताया कि जांच चल रही थी। इसमें वह निर्दोष मिले हैं। उनके घरवालों का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार देर रात ब्लॉक रामनगर इलाके की महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी कि अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल प्रभारी नत्थू लाल सागर ने अपने साथियों की मदद से उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पीआरबी 199 ने भाजपा नेता को घर से लाकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। सुबह इसकी जानकारी जब पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह को हुई तो कार्यकर्ताओं को लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल पर फर्जी शिकायत पर भाजपा नेता को घर से उठाने पर जमकर खरी खोटी सुनाई। कोतवाल सुनील कुमार ने सिंचाई मंत्री को हंड्रेड डायल पर दर्ज कराई गई शिकायत को दिखाते हुए मामले की जानकारी न होने की बात कहकर गलत सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बताया की जांच की गई तो नत्थू लाल सागर के खिलाफ आरोप लगते निकले। उनके परिवार वालों का इंतजार किया जा रहा था कि उन्हें ले जाएं।
विज्ञापन

‘लगता ही नहीं आंवला में भाजपा शासन है’
कोतवाली पहुंचे पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने थाने में पहुंचते ही कोतवाल सुनील कुमार से दो टूक कहा मौजूदा हालात बता रहे हैं कि कोतवाली क्षेत्र में इस समय सपा बसपा सरकार से भी बुरा हाल है। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, पुलिस बिना जांच किए निजी हितलाभ को देखते हुए गंभीर आरोपों में झूठा मुकदमा दर्ज कर रही है। इसके अलावा कुछ अन्य मामले भी उन्होंने बताएं। सबसे ज्यादा शिकायतें कस्बा इंचार्ज की बताते हुए सुधारने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद चेयरमैन संजीव सक्सेना, प्रमोद अनुरागी, डॉ. अर्जुन सतीजा, वीर सिंह पाल, प्रभाकर शर्मा, हरीश चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कस्बा इंचार्ज पर कस्बे में गैरकानूनी काम करवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने पर प्रधान ने लगवाया आरोप
61 साल के भाजपा नेता नत्थू लाल सागर ने बताया उन्होंने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में पारदर्शिता न बरतने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। इसकी जांच चल रही है, इससे बौखलाए ग्राम प्रधान ने योजनाबद्ध तरीके से उसके ऊपर आरोप लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed