{"_id":"5df158d78ebc3e87d97f3990","slug":"crimc-bareilly-news-bly3876335168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले घर से निकाला, अब किराये के मकान में भी ताला डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले घर से निकाला, अब किराये के मकान में भी ताला डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दहेज उत्पीड़न के खिलाफ ससुराल वालों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली महिला पुलिस की मदद न मिलने से भटकने को मजबूर हो गई है। ससुराल वालों ने उसे पहले घर से निकाल दिया और अब पति ने किराये के मकान में भी अपना ताला डाल दिया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसकी तहरीर फेंक दी।
कुतुबखाना में रहने वाली चांदनी कुरैशी ने आजमनगर में रहने वाले युवक से परिवार वालों की सहमति से फरवरी में प्रेम विवाह किया था। चांदनी का आरोप है कि कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। छह दिसंबर को उन्हें घर से निकाल दिया तो वह मायके चली गईं। रविवार को ससुराल पहुंची तो उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। कोतवाली पुलिस ने मदद नहीं की तो वह पति के घर में बाहर से ताला डालकर वहीं धरने पर बैठ गईं। मंगलवार को एसएसपी से मिलने के बाद महिला थाने भेज दिया गया। वहां महिला थाना इंस्पेक्टर लोकेश शरण ने ससुराल वालों को बुलाया और पति को दो दिन में ढूंढकर लाने को कहा। चांदनी का आरोप है कि पति महिला थाने तो नहीं पहुंचा लेकिन उसने बुधवार को उनके किराये के कमरे में अपना ताला डाल दिया। उन्होंने पुलिस को बुलाया तो यूपी 112 और चीता मोबाइल पहुंची लेकिन पति-पत्नी का झगड़ा बताकर चली गई। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची तो वहां मिले सब इंस्पेक्टर ने उनकी तहरीर ही फेंक दी। अब बृहस्पतिवार को वह दोबारा एसएसपी से मिलेंगी।